Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा, सिंगर के बयान पर फूटा फैंस का गुस्सा

Honey Singh Delhi Concert Video

Honey Singh Delhi Concert Video: पॉपुलर सिंगर यो यो हनी सिंह आए दिनों अपने गानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. खासकर जब वो अपने कम्पेटिटर्स को लेकर बात करते है, तो उनकी सारी बातें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल जाती है, लेकिन इस बार उन्होंने दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट में ऐसी गंदी बात कही है कि लोग लोग उसपर चर्चा करने की बजाय भड़क उठे है. सोशल मीडिया पर तो मानों उनके ऐसे बयान के बाद बवाल सा मच गया हो और अब तो हर कोई उनके बयान से आग बबुला हो गया है.

Honey Singh Delhi Concert Viral Video: हनी सिंह को लोगों ने लगाई फटकार

Honey Singh Delhi Concert Video
Honey Singh Delhi Concert Video (Source: Social Media)

अपने करियर में हनी सिंह ने कई ऐसे गाने गाए हैं, जिनके बोल सुनने के बाद लोगों ने उन्हें खूब फटकार लगाई है. लेकिन अब उन्होंने गाने छोड़कर अपने मुंह पर से भी फिल्टर हटा दिया है, दरअसल हाल ही में हुए हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट के बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल मच गया है. कई लोगों ने उनके इस कमेंट के बाद उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है.

Yo Yo Honey Singh Backlash: कॉन्सर्ट में क्या हुआ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voice Of DHH (@voiceofdhh)

कल यानी 14 जनवरी को हनी सिंह नानकू और करुण के दिल्ली कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. इस दौरान वो लोगों से दिल्ली की ठंड के बारे में बात कर रहे थे. लेकिन ठंड के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जो कि सोसाइटी के लिए काफी हानिकारक थी. वह बोले कि ‘दिल्ली में इतनी ठंड है कि ऐसे मौसम में कार में लेने में मजा आता है, गाड़ी में से…स करो ठंड में, पर प्रोटेक्शन का यूज करके’. सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की क्लिप अब तेजी से वायरल हो रही है और लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.

Honey Singh Delhi Concert Video: यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

Honey Singh Delhi Concert Video
Honey Singh Delhi Concert Video (Source: Social Media)

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने तीखे कमेंट किए. एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि कूल दिखने की कोशिश में हनी सिंह खुद को सस्ता साबित कर रहे हैं, तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि या तो वह नशे में थे या फिर सिर्फ लाइमलाइट पाने के लिए ऐसा बोल रहे हैं. कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि ये हनी सिंह की असल पर्सनैलिटी है, जब करियर सही से नहीं चल रहा हो, तो चर्चा में रहने के लिए कुछ भी बोल दिया जाता है.

Honey Singh Delhi Concert Video: हनी सिंह को लेकर क्या बोले लोग

Honey Singh Delhi Concert Video
Honey Singh Delhi Concert Video (Source: Social Media)

बता दें कि सोशल मीडिया पर हर जगह हनी सिंह को लोग ट्रोल कर रहे हैं. लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कह रहे हैं कि इस तरह के बयानबाजी करना बिल्कुल ठीक नहीं है. हनी सिंह के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है. क्योंकि लोगों का ऐसा कहना है कि जो भी बातें हनी सिंह ने बोली है, वो समाज के लिए अच्छी नही हैं, लोगों का कहना है कि एक बड़े कलाकार को मंच से बोलते वक्त अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.

फिलहाल हनी सिंह ने अपने इस बयान को डिफेंड करते हुए कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट जारी नही किया है. लेकिन हो सकता है कि आगे आने वाले समय में उनपर फिर से इस बयान को लेकर केस हो जाए.

Read More: 2026 की शुरूआत में ये 7 एक्टर्स हुए Expose, जानें किसके साथ था अफेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।