Big Sister Moment: नूपुर की शादी पर भावनाओं में बह गईं कृति सेनन

Kriti Sanon gets emotional

kriti Sanon Emotional Moment: Bollywood एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी छोटी बहन नूपुर सेनन की शादी को लेकर काफी भावुक नजर आ रही हैं। नूपुर सेनन ने हाल ही में सिंगर और एक्टर स्टेबिन बेन के साथ शादी रचाई, जिसके बाद विदाई के समय कृति अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाईं।

Kriti Sanon Gets Emotional: जीजा स्टेबिन बेन का खुले दिल से स्वागत करती दिखीं कृति सेनन

Nupur Sanon Wedding Update
Nupur Sanon Wedding Update (Source : Social Media)

kriti sanon ने सोशल मीडिया पर बहन के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि शब्द कभी भी उनकी भावनाओं को पूरी तरह बयां नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका “छोटा सा बच्चा” अब शादीशुदा हो चुका है। इतना ही नहीं, कृति सेनन ने अपने जीजा स्टेबिन बेन का भी दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बहन को ऐसा जीवनसाथी मिला है, जो उसे बहुत प्यार करता है और उसकी खुशी का पूरा ध्यान रखेगा। कृति ने स्टेबिन को परिवार का हिस्सा मानते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं।

Nupur Sanon Wedding Update: नूपुर की शादी पर कृति का इमोशनल पोस्ट वायरल

Nupur Sanon Wedding Update
Nupur Sanon Wedding Update (Source : Social Media)

एक्ट्रेस ने लिखा, “जब मैं सिर्फ 5 साल की थी, तब से तुम्हें अपनी बाहों में संभालती आई हूं और आज तुम्हें विदा करते हुए दिल भर आया। घर अब पहले जैसा नहीं लगेगा।” कृति ने यह भी कहा कि बहन की शादी के बाद घर सूना-सूना हो गया है।

इसके साथ ही कृति ने अपने जीजा स्टेबिन बेन का भी खुले दिल से स्वागत किया और लिखा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बहन को ऐसा जीवनसाथी मिला, जो उसे बेहद प्यार करता है।

Kriti Sanon का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

Read More: Netflix की ये Top 10 हॉरर फिल्में दहला देंगी आपका दिल, देखें लेस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।