पुरानी रंजिश, खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, मर्डर से दहला दिल्ली का कल्याणपुरी

Kalyanpuri Murder News

Kalyanpuri Murder News: देर रात बदमाशों के खौफनाक अंजाम से दिल्ली का कल्याणपुरी दहल उठा है। बता दें कि दो बदमाशों ने मुकेश नाम के व्यक्ति का मर्डर कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मर्डर केस की जांच हर पहलू से कर रही है और हत्या के कारण का जानने के प्रयास जारी है। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण बदमाशों ने मुकेश की हत्या कर दी है।

Kalyanpuri Murder News

Kalyanpuri Murder News
Kalyanpuri Murder News

बदमाशों ने मुकेश पर चाकू से कई बार वार किए और मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के 18 ब्लॉक के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया और पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने मुकेश को खून से लथपथ हालात में देखा औऱ उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।

East Delhi Crime News

Kalyanpuri Murder News
Kalyanpuri Murder News

इस घटना में मुकेश की पहचान हुई है और बताया जा रहा है कि मुकेश पर कई मामले दर्ज थे। बदमाशों ने मुकेश पर चाकू से कई बार वार किए और उसे लहूलूहान कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही हालात गंभीर हो गई थी। पुलिस ने मुकेश को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए है।

ALSO READ: नशे के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का माल जब्त, 10 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।