नशे के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का माल जब्त, 10 गिरफ्तार

Summary :

Mumbai Drug Syndicate Busted: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे से लेकर एयरपोर्ट रनवे तक फैले ड्रग सिंडिकेट पर नकेल कसी गई, जिसमें कुल 522.138 किलोग्राम गांजा, 1.12 किलोग्राम कोकीन, 3.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड और 280 ग्राम एम्फैटेमिन जब्त किया गया। इनकी अनुमानित अवैध बाजार कीमत 17.55 करोड़ रुपए है। इन मामलों में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने नेशनल हाईवे-47 पर नागपुर के पास…

Mumbai Drug Syndicate Busted: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे से लेकर एयरपोर्ट रनवे तक फैले ड्रग सिंडिकेट पर नकेल कसी गई, जिसमें कुल 522.138 किलोग्राम गांजा, 1.12 किलोग्राम कोकीन, 3.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड और 280 ग्राम एम्फैटेमिन जब्त किया गया। इनकी अनुमानित अवैध बाजार कीमत 17.55 करोड़ रुपए है। इन मामलों में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Mumbai Drug Syndicate Busted
Mumbai Drug Syndicate Busted

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने नेशनल हाईवे-47 पर नागपुर के पास भगिम्हारी टोल प्लाजा पर एक ट्रक को रोका। जांच में कूलर, टेबल फैन और कंबल के कवर के नीचे छिपे 17 कार्टन मिले, जिनमें 100 पैकेट वाले 522.138 किलोग्राम गांजा था। इसकी बाजार कीमत 2.6 करोड़ रुपए आंकी गई। गांजा एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया और ट्रक में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Mumbai Drug Syndicate Busted
Mumbai Drug Syndicate Busted

Mumbai Drug Syndicate Busted: ड्यूटी मैनेजर समेत 5 सदस्य गिरफ्तार

एक गुप्त रात भर के ऑपरेशन में डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट परिसर से निकल रहे एक एयरपोर्ट कैटरिंग कंपनी के फूड ट्रक को रोका। ड्राइवर द्वारा यात्री सीट के पीछे छिपाकर रखा गया 3.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ, जिसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपए है। आगे की जांच में एयरपोर्ट इकोसिस्टम के अंदर काम करने वाले सिंडिकेट के पांच सदस्य पकड़े गए। इनमें विमान सफाई स्टाफ शामिल था, जिसने टॉयलेट बिन में छिपी ड्रग्स निकाली, ड्यूटी मैनेजर जिसने सफाई स्टाफ को टारगेटेड फ्लाइट्स पर लगाया, और सिंडिकेट का मुख्य कोऑर्डिनेटर। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन भी जब्त किया गया।

Mumbai Drug Syndicate Busted
Mumbai Drug Syndicate Busted

विदेशी महिला के पास से कोकीन बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी गई। एंटेबे (युगांडा) से आई एक केन्याई महिला के पेट में सात कैप्सूल मिले, जिनमें 446 ग्राम कोकीन थी। इसकी कीमत 4.66 करोड़ रुपए है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह दिल्ली से घरेलू फ्लाइट से मुंबई पहुंची एक नाइजीरियाई महिला के सामान में 673 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत 6.73 करोड़ रुपए है। उसे भी गिरफ्तार किया गया।

Mumbai Drug Syndicate Busted
Mumbai Drug Syndicate Busted

Mumbai Drug Syndicate Busted: ड्रग सिंडिकेट्स पर कसा शिकंजा

एक अन्य ऑपरेशन में दिल्ली से गोवा पहुंची एक नाइजीरियाई महिला के पास से 280 ग्राम एम्फ़ैटेमिन जब्त किया गया, जिसकी कीमत 22 लाख रुपए है। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई ने इन कार्रवाइयों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण कदम बताया। एजेंसी ने कहा कि वह संगठित ड्रग सिंडिकेट्स को खत्म करने, तस्करी की नई रणनीतियों को नाकाम करने और देश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ALSO READ: Nitish Kumar Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 16 जनवरी से होगी शुरू, इन 9 जिलों का करेंगे दौरा

Rahul Kumar Rawat