2026 की शुरूआत में ये 7 एक्टर्स हुए Expose, जानें किसके साथ था अफेयर

Actors Expose In 2026

Actors Expose In 2026: साल 2026 की शुरूआत होते ही कई लोगों की लव लाइफ एक्सपोज हुई है, जिनमें से किसी स्टार के अफेयर, तो किसी के चीटिंग करने की खबर ने हर तरफ खलबली मचा रखी है, खास तौर पर मेल स्टार्स की लव लाइफ तो बहुत ही ज्यादा बेकार रही है, पर उसकी वजह कोई और नहीं बल्कि वो खुद रहे हैं, क्योंकि डबल डेट करने से लेकर चीटिंग करने तक हर जगह मेल एक्टर्स की गलती सामने निकल कर आई है, तो चलिए आज जानते हैं कि कौन हैं वो मेल स्टार्स जो कि खुद की गलती से ब्रेकअप होने के बाद अब क्रिटिसिज्म झेल रहे हैं.

1. kartik Aryan

Actors Expose In 2026
Actors Expose In 2026 (Source: Social Media)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का है, क्योंकि कार्तिक आए दिन किसी ना किसी रिलेशन को लेकर चर्चाओं में बनें रहते हैं, अभी हाल ही में यूक्रेनी मूल की करीना कुबिलियूट संग कार्तिक के डेटिंग की खबरें वायरल हुई थीं और हर तरफ इस बात की चर्चा थी कि वो उन्हें डेट कर रहे हैं. करीना कुबिलियूट के इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में भी दोनों का नाम जोड़ते हुए कई कमेंट्स किए जाने लगे कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन करीना कुबिलियूट ने सोशल मीडिया पर ये साफ कह दिया था कि, मैं कार्तिक की गर्लफ्रेंड नहीं हूं. जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि कार्तिक ने फिर किसी दूसरी लड़की के साथ रिश्ता बनाकर करीना कुबिलियूट को धोखा दे दिया.

2. karan aujla

Actors Expose In 2026
Actors Expose In 2026 (Source: Social Media)

दूसरे नंबर पर ‘तौबा तौबा’ गाने से सबके दिलों पर छा जाने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला हैं, क्योंकि उन पर कनाडा में रहने वाली एक गौरी नाम की आर्टिस्ट ने पत्नी पलक औजला को धोखा देने के आरोप लगाए है और कहा है कि सिंगर उन्हें डेट कर रहे हैं और शादीशुदा होने की बात उनसे छिपाई गई है, हालांकि इस बात पर करण की ओर से कोई ऑफिशयल जवाब नहीं आया है, पर अब हर कोई उनको धोखा देने वाला एक आशिक समझने लगा है.

3. Udit Rajput

Actors Expose In 2026
Actors Expose In 2026 (Source: Social Media)

तीसरे नंबर पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उदित राजपूत हैं, क्योंकि हाल ही में इन पर भी ये आरोप लगा है कि इन्होनें अपनी गर्लफ्रैंड और सोशल मीडिया सेंसेशन दीक्षा गुलाटी को धोखा दिया है, जिस बात की जानकारी खुद दीक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है. हालांकि अब तक उदित की ओर से कोई ऑफिशियल बयान इस मुद्दे पर नही आया है, पर हर कोई अब उन्हें धोखेबाज आशिक के तौर पर देखने लगा है.

4. Jay Bhanushali

Actors Expose In 2026
Actors Expose In 2026 (Source: Social Media)

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जय भानुशाली का नाम है, क्योंकि हाल ही में टीवी एक्टर ने अपनी वाइफ माही विज को तलाक दिया है और इसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. क्योंकि शादी के 14 साल बाद उन्होंने अपने रिश्ते को तोड़ा है. ऐसा बताया गया है कि जय ने माही के साथ सहमती से ये निर्णय लिया है, पर कई जगह ये बातें भी चल रही है कि जय का अफेयर किसी और के साथ होने की वजह से माही ने उन्हें तलाक दिया है. ऐसे में क्या सच है और क्या झूठ ये कह पाना बेहद मुश्किल है.

5. Desmond Scott

Actors Expose In 2026
Actors Expose In 2026 (Source: Social Media)

अमेरिकी मूल के सोशल मीडिया सेंसेशन और इन्फ्लुएंसर डेसमंड स्कॉट भी इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं, क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी वाइफ क्रिस्टी स्कॉट को धोखा दिया है और वाइफ के होते हुए भी किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर किया है. इस वजह से उनकी लव लाइफ खतरे में आई है और फाइनली उन्होंने अपने 11 साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है.

6. Abhishek Malhan

Actors Expose In 2026
Actors Expose In 2026 (Source: Social Media)

अभिषेक मल्हान जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से भी जाना जाता है, उनपर भी ये आरोप लगा है कि उन्होंने कोलकाता की एक लड़की को डेट किया था, पर बाद में अभिषेक ने उन्हें धोखा दे दिया, हालांकि यूट्यूबर ने इन सारे इल्ज़ामों को झूठा बताया है पर अभी भी कई लोगों का ये ही मानना है कि वो उस लड़की को चीट कर रहें हैं और धोखा देते हुए खुद का फायदा निकाल रहे हैं.

7. Govinda

Actors Expose In 2026
Actors Expose In 2026 (Source: Social Media)

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी इस लिस्ट में शुमार हैं, दरअसल गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक ऐसा खुलासा किया था, जिसने हर किसी को चौंका दिया था. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें कई महीनों से सामने आ रही थी जिसके बाद ये भी बताया जा रहा था कि ये दोनों कपल तलाक लेने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पर कई जगह इस बात का जिक्र जरूर हुआ था कि गोविंदा अपनी वाइफ को चीट कर रहे हैं और किसी और के साथ उनका अफेयर हैं.

Read More: Netflix की ये Top 10 हॉरर फिल्में दहला देंगी आपका दिल, देखें लेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।