मकर संक्रांति पर सोना-चांदी में भारी उछाल! सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,90,000 के पार; चेक करें नए रेट

10 Gram Gold Price Today

10 Gram Gold Price Today: आज पूरे देश में मकर संक्रांति मनाई गई। अलग-अलग राज्यों में लोग इस त्योहार को अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। इस खास मौके पर बुलियन मार्केट में अफरा-तफरी मची हुई है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के दामों में जोरदार उछाल देखा गया है। पहली बार चांदी की कीमत सोने से भी महंगी हो गई है. भारत में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत एक लाख 46 हजार रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत बढ़कर दो लाख 75 हजार तक पहुंच गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं आज बुधवार को क्या है सोने-चांदी के ताजा भाव।

Gold Price on Makar Sankranti: सोना-चांदी की चमक से लोग हुए परेशान!

10 Gram Gold Price Today
10 Gram Gold Price Today (credit-sm)

गोल्ड सिल्वर की कीमतों में जारी उतार चढ़ाव मकर संक्रांति पर भी देखने को मिला है। सोने की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखी गई है। इतना ही नहीं चांदी के दामों में भी भारी तेजी चल रही है। मकर संक्रांति के दिन भी चांदी सराफा बाजारों में फिलहाल ऑलटाइम हाई रेट पर चल रही है। गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,090 बढ़कर ₹1,43,770 प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22-कैरेट सोने की कीमत ₹1,000 बढ़कर ₹1,31,800 और 18-कैरेट सोने की कीमत ₹820 बढ़कर ₹1,07,870 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

Makar Sankranti 2026: अन्य शहरों में गोल्ड के ताजा दाम (10 ग्राम के लिए) (10 Gram Gold Price Today)

10 Gram Gold Price Today 1

शहर / City 18K Gold (₹/10g) 22K Gold (₹/10g) 24K Gold (₹/10g)
दिल्ली (Delhi) ₹1,08,150 ₹1,32,150 ₹1,44,150
बेंगलुरु (Bengaluru) ₹1,05,503 ₹1,28,960 ₹1,40,670
जयपुर (Jaipur) ₹1,05,480 ₹1,28,930 ₹1,40,640
पटना (Patna) ₹1,05,420 ₹1,28,850 ₹1,40,560
कोलकाता (Kolkata) ₹1,06,703 ₹1,30,420 ₹1,42,270
लखनऊ (Lucknow) ₹1,06,830 ₹1,30,590 ₹1,42,440
चेन्नई (Chennai) ₹1,05,480 ₹1,28,930 ₹1,40,640
सूरत (Surat) ₹1,06,710 ₹1,30,430 ₹1,42,280
मुंबई (Mumbai) ₹1,06,718 ₹1,30,440 ₹1,42,290
अमृतसर (Amritsar) ₹1,05,503 ₹1,28,960 ₹1,40,670

Silver All Time High: चांदी प्रति केजी ₹2,90,000

10 Gram Gold Price Today 2

अगर चांदी की बात करे तो, तो मकर संक्रांति पर चांदी की कीमतें आसमान छू गईं। कीमतें इतनी बढ़ गईं कि खरीदार हैरान रह गए। जैसे ही खरमास (एक अशुभ समय) खत्म होता है, शादी का मौसम शुरू हो जाता है, और इस दौरान सोने और चांदी की बहुत खरीदारी होती है। हालांकि, बढ़ती कीमतों ने लोगों को हैरान कर दिया है। आज संक्रांति के मौके पर चांदी प्रति केजी ₹2,90,000
के पार पहुंच गया। ऐसे में चलिए जानते है कुछ शहरों में क्या है सिल्वर के ताजा रेट?

Silver Price on Makar Sankranti: इन 10 शहरों में क्या है आज चांदी की कीमतें? (1 KG)

10 Gram Gold Price Today 3

क्रम शहर चांदी की कीमत (₹/किलोग्राम)
1 दिल्ली ₹2,95,796
2 आगरा ₹2,82,898
3 मुंबई ₹2,94,936
4 चेन्नई ₹2,82,325
5 कोलकाता ₹2,91,210
6 बैंगलोर ₹2,81,751
7 हैदराबाद ₹2,82,898
8 पटना ₹2,82,898
9 जयपुर ₹2,75,000
10 लखनऊ ₹2,82,898

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।