Banke Bihari Mandir के दर्शन हुए अब और भी आसान! भक्तों को मिलेगा ज्यादा वक्त, जानें नई Timing

Summary :

Banke Bihari Mandir Darshan Guide: वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर भक्तों के लिए हमेशा से ही विशेष महत्व रखता है। यह मंदिर सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद प्रसिद्ध है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां भगवान श्रीकृष्ण के रूप में बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए आते हैं। अब मंदिर प्रशासन ने Banke Bihari Mandir timings में बदलाव किया है। भक्त अब पहले की तुलना में लंबे समय तक, करीब पौने तीन घंटे तक, ठाकुर जी के दर्शन कर सकते हैं। यह बदलाव मंदिर प्रबंधन और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश के…

Banke Bihari Mandir Darshan Guide: वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर भक्तों के लिए हमेशा से ही विशेष महत्व रखता है। यह मंदिर सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद प्रसिद्ध है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां भगवान श्रीकृष्ण के रूप में बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए आते हैं। अब मंदिर प्रशासन ने Banke Bihari Mandir timings में बदलाव किया है। भक्त अब पहले की तुलना में लंबे समय तक, करीब पौने तीन घंटे तक, ठाकुर जी के दर्शन कर सकते हैं।

यह बदलाव मंदिर प्रबंधन और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश के तहत किया गया है, ताकि भक्त आराम से दर्शन कर सकें और मंदिर में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, अगर आप आने वाले दिनों में बांके बिहारी मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले नए समय की जानकारी लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस तरह आप मंदिर में शांति और भक्ति के साथ ठाकुर जी के दर्शन कर पाएंगे। आइए जानते हैं, Banke Bihari Mandir Kaise Jaye और इसका सही समय क्या है।

Banke Bihari Mandir Aarti Timings: बांके बिहारी मंदिर की आरती का नया समय

Banke Bihari Mandir Aarti Timings
Banke Bihari Mandir Aarti Timings (Source: social media)
  • Banke Bihari Mandir Aarti Timings का नया समय लागू हो गया है। सुबह की प्रातःकालीन सेवा दर्शन सुबह 7 बजे शुरू होगा और श्रृंगार आरती 7:10 बजे होगी।
  • दोपहर की राजभोग आरती 12:25 बजे है, इसके बाद दर्शन दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे।
  • शाम को मंदिर में सेवा दर्शन शाम 4:15 बजे से शुरू होगा और रात 9:25 बजे शयन आरती होगी।
  • इसके बाद दर्शन रात 9:30 बजे बंद हो जाएंगे। इस नई व्यवस्था का मकसद भक्तों को बेहतर अनुभव देना और मंदिर के भीतर भीड़ को नियमित करना है।
  • भक्तों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे दर्शन के लिए आने से पहले समय को ध्यान में रखें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 Banke Bihari Mandir Kaise Jaye: मंदिर पहुंचने का तरीका

 Banke Bihari Mandir Kaise Jaye
Banke Bihari Mandir Kaise Jaye (Source: social media)
  • बांके बिहारी मंदिर वृंदावन, मथुरा जिले में स्थित है। अग आप बाहर से आ रहे हैं, तो सबसे पहले मथुरा रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड तक पहुंचें, जो मंदिर से लगभग 12 किलोमीटर दूर है।
  • मथुरा से वृंदावन तक ऑटो, टैक्सी, कैब या स्थानीय बसों की सुविधा आसानी से उपलब्ध है।
  • वृंदावन पहुंचने के बाद मंदिर तक पैदल, ई-रिक्शा या तांगे से पहुंचा जा सकता है।
  • सबसे नजदीकी हवाई अड्डा आगरा या दिल्ली में है, इसलिए बाहर से आने वाले लोग हवाई मार्ग से भी आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं।

Best Time to Visit Banke Bihari Mandir: मंदिर में जाने का सही समय

Best Time to Visit Banke Bihari Mandir
Best Time to Visit Banke Bihari Mandir (Source: social media)
  • बांके बिहारी मंदिर का सबसे अच्छा समय विशेष रूप से त्योहारों और उत्सवों के दौरान होता है।
  • होली और जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर की रौनक देखने लायक होती है।
  • इसके अलावा शरद और बसंत ऋतु में मौसम सुहावना रहता है, जिससे भक्त आराम से दर्शन कर सकते हैं।
  • गर्मियों और मानसून में भीड़ और असुविधा अधिक हो सकती है, इसलिए इस समय में आने वाले भक्तों को तैयार रहना चाहिए।
  • सुबह और शाम की आरती के समय दर्शन करना सबसे बेहतर माना जाता है।

Banke Bihari Mandir Darshan Guide: खास बातों का रखें ध्यान

Banke Bihari Mandir Darshan Guide
Banke Bihari Mandir Darshan Guide (Source: social media)
  • मंदिर में प्रवेश करते समय अनुशासन का पालन करना जरूरी है।
  • बड़े समूह में आने पर पहले से योजना बनाना बेहतर होता है।
  • दर्शन के दौरान मोबाइल और कैमरे का प्रयोग सीमित रखा जाता है।
  • मंदिर के आस-पास भोजन और पानी की सुविधा मौजूद है।

Also Read: Vaishno Devi यात्रा का है प्लान? घर बैठे ऐसे करें Helicopter और Ropeway Booking, जानें जरूरी नियम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।