Mata Vaishno Devi Old Cave News: दर्शन के लिए खास व्यवस्था

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board News: भीड़ के लिए कड़े इंतजाम

#WATCH | Katra, Jammu and Kashmir: On the occasion of Makar Sankranti, the Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (SMVDSB) reopened the old cave at the Holy Shrine of Shri Mata Vaishno Devi Ji. The reopening was marked by special rituals and prayers, accompanied by Vedic chanting.… pic.twitter.com/OfPzG8whi6
— ANI (@ANI) January 14, 2026
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, Shri Mata Vaishno Devi Mandir में भीड़ को काबू करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग से मदद की व्यवस्था है। पिछले साल की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। साल 2026 के पहले 13 दिनों में ही करीब 3 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। हर दिन लगभग 20 से 25 हजार भक्त माता के दरबार पहुंच रहे हैं।
Mata Vaishno Devi Timings: वैष्णो देवी आरती का समय

वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहता है। सुबह की आरती सूर्योदय से पहले शुरू होती है, आमतौर पर सुबह 4:00 से 5:00 बजे के बीच। शाम की आरती सूर्यास्त के बाद शुरू होती है, आमतौर पर 6:00 से 7:00 बजे के बीच।
Vaishno Devi Aarti Booking: कैसे करें आरती की बुकिंग?
वैष्णो देवी मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए आप Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान रहे केवल सीमित भक्तों को ही आरती में शामिल होने की अनुमति मिलती है। बुकिंग के बाद आपको एक पास मिलता है जिसे मंदिर में दिखाकर आप आरती में शामिल हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




