BMC Election 2026 में जमी बॉलीवुड सितारों की महफिल, Akshay Kumar ने जीता फैंस का दिल

Summary :

Bollywood Celebs Voted In BMC Election: महाराष्ट्र में गुरुवार, 15 जनवरी को 29 नगर निगमों के लिए वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर है, जिसे राज्य की सियासत का सबसे अहम शहरी चुनाव माना जाता है. लेकिन इसमें अहम बात ये है कि आज सुबह 7:30 बजे से जैसे ही मतदान शुरू हुआ, वैसे ही कई बॉलिवुड सेलेब्स को वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते हुए स्पॉट किया गया, आपको बता दें कि ये प्रक्रिया आज शाम 5:30 बजे तक चलेगी. BMC Election 2026: बीएमसी के…

Bollywood Celebs Voted In BMC Election: महाराष्ट्र में गुरुवार, 15 जनवरी को 29 नगर निगमों के लिए वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर है, जिसे राज्य की सियासत का सबसे अहम शहरी चुनाव माना जाता है. लेकिन इसमें अहम बात ये है कि आज सुबह 7:30 बजे से जैसे ही मतदान शुरू हुआ, वैसे ही कई बॉलिवुड सेलेब्स को वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते हुए स्पॉट किया गया, आपको बता दें कि ये प्रक्रिया आज शाम 5:30 बजे तक चलेगी.

BMC Election 2026: बीएमसी के चुनाव शुरू

Bollywood Celebs Voted In BMC Election
Bollywood Celebs Voted In BMC Election (Source: Social Media)

चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती शुक्रवार, 16 जनवरी से शुरू की जाएगी, ऐसे में इस चुनावी माहौल में माहौल भी गरमाया हुआ है. आपको बता दें कि BMC चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुंबई समेत राज्य के कई बड़े शहरों में मतदान केंद्रों पर किए गए हैं. सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं है जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. त्योहारों जैसे माहौल के बीच चुनाव आयोग को उम्मीद है कि इस बार शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत बेहतर रहेगा. ऐसे में चलिए एक नजर डालते हैं उन बॉलिवुड सेलेब्स पर जो कि वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे है.

Akshay Kumar Vote: वोट डालने पहुंचे खुलाड़ी कुमार

Bollywood Celebs Voted In BMC Election
Bollywood Celebs Voted In BMC Election (Source: Social Media)

बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे पहला नाम है एक्टर अक्षय कुमार का जो कि अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला, इसके अलावा जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, राकेश रोशन, गुलजार, तमन्ना भाटिया, जुनैद खान और किरण राव भी वोट डालने आए. वहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने BMC चुनाव में वोटिंग करते हुए कहा कि सबको अपने अधिकार का पालन करना चाहिए, तो दूसरी ओर नाना पाटेकर ने दादर में वोट डाला और आमिर खान के परिवार के सदस्य भी मतदान के लिए पहुंचे, आमिर खान के बच्चे इरा खान और जुनैद खान मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालते नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सबसे पहले वोट डालने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की और कहा कि, “आज बीएमसी के लिए मतदान हो रहा है। मुंबईवासी होने के नाते आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है।” उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए मुंबई के लोगों से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालने की अपील की और कहा कि, “अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो सिर्फ बातें नहीं, बल्कि वोट डालना जरूरी है।”

 

वहीं, ट्विंकल ने वोटिंग के बाद कहा, “वोट देना हमें थोड़ा नियंत्रण और ताकत देता है। इससे हमें अपनी कहानी तय करने का मौका मिलता है।” उन्होंने ये भी कहा कि एक्ट्रेस हर चुनाव में मतदान करने आती है, जैसे कि ये उनकी कोई आदत हो.

 

Bollywood Celebs Voted In BMC Election: अक्षय से युवती ने मदद मांगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वोट डालने के बाद जब अक्षय अपनी गाड़ी में बैठ ही रहे थे कि तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जो कि फैंस के लिए काफी शॉकिंग था, दरअसल एक युवती खिलाड़ी कुमार के पास आकर उनसे बताती है कि उसके पिता कर्ज में डूबे हुए हैं और अक्षय उसकी मदद करें. ऐसे में अक्षय ने अपनी सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए युवती से अपने स्टाफ को नंबर देने के लिए बोला और कहा कि मैं आपसे बात करूंगा. अक्षय का युवती के प्रति ये बर्ताव भी अब सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोसल मीडिया पर हर कोई खिलाड़ी कुमार को जरूरतमंद की मदद करने वाला मसीहा कह रहा है.

Read More: Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा, सिंगर के बयान पर फूटा फैंस का गुस्सा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।