‘स्टार्टअप इंडिया’ के पूरे हुए 10 साल, कितनी बदली भारत की तस्वीर, कितना मिला रोजगार; PM Modi ने बताया सब कुछ

Summary :

10 Years Of Startup India: आज ‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल पूरे हो रहे हैं। ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ के इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां ‘स्टार्टअप इंडिया’ के एक दशक पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के लोगों, खासकर युवाओं की हिम्मत, नवाचार की सोच और उद्यमी भावना का उत्सव है। Best wishes to everyone associated with the world of StartUps…

10 Years Of Startup India: आज ‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल पूरे हो रहे हैं। ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ के इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां ‘स्टार्टअप इंडिया’ के एक दशक पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के लोगों, खासकर युवाओं की हिम्मत, नवाचार की सोच और उद्यमी भावना का उत्सव है।

Startup India Initiative: स्टार्टअप इंडिया बना भारत की नवाचार क्रांति का इंजन

‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2016 को की थी। इसका मकसद नवाचार को बढ़ावा देना, उद्यमिता को मजबूत करना और निवेश के जरिए आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना था। इस पहल का लक्ष्य भारत को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला देश बनाना है।

पिछले 10 वर्षों में स्टार्टअप इंडिया देश की अर्थव्यवस्था और नवाचार व्यवस्था का मजबूत आधार बन चुका है। इस योजना से संस्थागत सहयोग बढ़ा है, पूंजी और मार्गदर्शन तक पहुंच आसान हुई है और स्टार्टअप को आगे बढ़ने का बेहतर माहौल मिला है।

इस दौरान भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप को मान्यता दी गई है। ये स्टार्टअप रोजगार पैदा करने, नए विचारों से आर्थिक विकास करने और देश के अलग-अलग क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ जुड़ा यह आंदोलन भारत की उद्यमिता और नवाचार व्यवस्था को पूरी तरह बदल चुका है।

PM Modi on Startup India Initiative: पीएम मोदी ने की युवा इनोवेटर्स की सराहना

10 Years Of Startup India
PM Modi on Startup India Initiative (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, “सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं। मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है। आज, हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह 10 साल का सफ़र आप जैसे हज़ारों-लाखों सपनों का सफ़र है, यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफ़र है।”

Narendra Modi: कितने बढ़े यूनिकॉर्न?

10 Years Of Startup India
10 Years Of Startup India (Image- Social Media)

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। भारत में जहां 2014 में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज लगभग 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं। दुनिया भी इस सफलता की कहानी को हैरानी से देख रही है।

10 वर्षों में कितनी नौकरियां पैदा हुईं ?

10 Years Of Startup India
10 Years Of Startup India (Image- Social Media)

पिछले 10 वर्षों में भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम ने रोजगार पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश के स्टार्टअप्स ने बीते 9 वर्षों में (31 अक्टूबर 2024 तक) करीब 16.67 लाख नौकरियां पैदा की हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह आंकड़ा अब 20 लाख के करीब पहुंच चुका है।

रोजगार के लिहाज से IT और Health Care सेक्टर सबसे आगे रहे हैं। इन क्षेत्रों में स्टार्टअप्स के तेज़ विस्तार ने न केवल युवाओं के लिए नए अवसर खोले हैं, बल्कि भारत की डिजिटल और स्वास्थ्य अवसंरचना को भी मजबूती दी है।

महिलाओं को मिला प्रोत्साहन

10 Years Of Startup India
10 Years Of Startup India (Image- Social Media)

स्टार्टअप इंडिया का उद्देश्य सिर्फ नए-नए स्टार्टअप खोलना नहीं नहीं था, इसमें महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तंत्र में महिला उद्यमियों की भागीदारी भी मजबूत हुई है। दिसंबर 2025 तक लगभग 45 प्रतिशत स्टार्टअप में कम से कम एक महिला डायरेक्टर या साझेदार मौजूद है।

140 से ज्यादा निवेश फंड को मिला समर्थन

सरकार की कई योजनाओं ने इस विकास को सहारा दिया है। फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप्स के तहत 10,000 करोड़ रुपए की राशि से 140 से ज्यादा निवेश फंड को समर्थन मिला, जिन्होंने 1,370 से ज्यादा स्टार्टअप में निवेश किया।

Startup Credit Guarantee Scheme

स्टार्टअप क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) के तहत बिना गारंटी के 800 करोड़ रुपए का कर्ज 330 से अधिक स्टार्टअप को दिया गया।

Startup India Seed Fund Scheme

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के तहत 215 से ज्यादा इनक्यूबेटर्स को 945 करोड़ रुपए दिए गए, जिससे नए विचारों को बाजार तक पहुंचने में मदद मिल रही है।

Startup India Hub

इसके अलावा ‘स्टार्टअप इंडिया’ हब एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो उद्यमियों को निवेशकों और मार्गदर्शकों से जोड़ता है। राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग से राज्यों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: जल जीवन मिशन के तहत काम में लापरवाही बरतने पर 16 इंजीनियरों को नोटिस जारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।