108MP Camera और 5520mAh Battery के साथ आया Redmi Note 15 5G, क्या Market में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से बना पाएगा अपनी धाक?

Summary :

Redmi Note 15 5G Review in Hindi: Xiaomi ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन करीब 22,000 रुपये की कीमत में कई प्रीमियम से लैस है। वहीं बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत लगभग 20,000 (Redmi Note 15 5G Price in India) रुपये तक आ जाती है। हमने इस फोन को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया और इसके डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस को परखा। आइए जानते हैं यह फोन कैसा है। जानते हैं विस्तार से। Redmi Note 15 5G Review in Hindi: Key Specifications डिस्प्ले:…

Redmi Note 15 5G Review in Hindi: Xiaomi ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन करीब 22,000 रुपये की कीमत में कई प्रीमियम से लैस है। वहीं बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत लगभग 20,000 (Redmi Note 15 5G Price in India) रुपये तक आ जाती है। हमने इस फोन को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया और इसके डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस को परखा। आइए जानते हैं यह फोन कैसा है। जानते हैं विस्तार से।

Redmi Note 15 5G Review in Hindi: Key Specifications

डिस्प्ले: 6.77 इंच AMOLED

रिजॉल्यूशन: 2392 × 1080

रिफ्रेश रेट: 120Hz

प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3

रैम: 8GB LPDDR4X

स्टोरेज: 128GB / 256GB (UFS 2.2)

मेमोरी कार्ड: 1TB तक सपोर्ट

रियर कैमरा: 108MP + 8MP

फ्रंट कैमरा: 20MP

बैटरी: 5520mAh

चार्जिंग: 45W फास्ट चार्जिंग

वजन: 178 ग्राम

Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)
Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)

Redmi Note 15 Pro 5G Launched: Design and Build Quality

Redmi Note 15 5G का डिजाइन काफी स्लिम और हल्का है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm है और वजन 178 ग्राम है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगता है। यह फोन ग्लेशियर ब्लू, ब्लैक और मिस्ट पर्पल रंगों में आता है। वहीं इसका ब्लैक वेरिएंट देखने में काफी प्रीमियम है।

Display Experience

फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। OTT प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में डिस्प्ले अच्छा अनुभव देता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने डायमंड कोटिंग और पहले से लगा स्क्रीन गार्ड भी दिया है।

Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)
Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)

Redmi Note 15 5G Camera Performance

इस फोन में 108MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। दिन की रोशनी और इनडोर में ली गई तस्वीरों में डिटेल्स अच्छी आती हैं। कभी-कभी फोटो लेते समय स्क्रीन पर ब्राइटनेस ज्यादा दिखती है, लेकिन फाइनल फोटो संतुलित रहती है। पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन आउटपुट ठीक रहता है। 20MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए अच्छा है और इनडोर में भी कलर नेचुरल दिखते हैं।

Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)
Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)

Battery and Charging

Redmi Note 15 5G में 5520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। 45W फास्ट चार्जर से फोन लगभग 30–45 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। नॉर्मल इस्तेमाल में बैटरी डेढ़ से दो दिन तक आराम से चल जाती है, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)
Redmi Note 15 5G Review in Hindi (Image- Social Media)

Redmi Note 15 5G Features: Performance and Processor

फोन में दिया गया Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा है। सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग बिना किसी परेशानी के की जा सकती है। हालांकि, इस कीमत में थोड़ा ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता था।

यह भी पढ़ें: 84 दिनों की वैलिडिटी, Unlimited Calls, Internet और SMS की सुविधा, सिर्फ Jio के 369 Plan में

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।