Bhabhi Ji Ghar Par Hain के तिवारी जी रोहिताश्व गौर ने बेटियों संग जमकर मचाया डांस का धमाल

Summary :

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: टीवी के लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में तिवारी जी के किरदार से घर-घर में फेमस हुए एक्टर रोहिताश्व गौर अपनी दोनों बेटियों संजीति और गीति के संग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’ गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। Bhabhi Ji Ghar Par Hain के तिवारी जी बने डांसिंग डैड, बेटियों के संग मचाया धमाल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजीति और गीति आगे डांस कर रही हैं, जबकि रोहिताश्व…

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: टीवी के लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में तिवारी जी के किरदार से घर-घर में फेमस हुए एक्टर रोहिताश्व गौर अपनी दोनों बेटियों संजीति और गीति के संग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’ गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

Bhabhi Ji Ghar Par Hain के तिवारी जी बने डांसिंग डैड, बेटियों के संग मचाया धमाल

Bhabhi Ji Ghar Par Hain
Bhabhi Ji Ghar Par Hain ( Source : Social Media )

वीडियो में देखा जा सकता है कि संजीति और गीति आगे डांस कर रही हैं, जबकि रोहिताश्व गौर पीछे स्टेप्स मैच करने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस ने वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया और उनकी बेटियों के डांस की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “बहुत ही प्यारी बच्चियां हैं,” तो किसी ने कहा, “पिता अपनी बेटियों के संग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं।”

‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’ पर तिवारी जी और बेटियों का वायरल डांस वीडियो, देख फैंस हुए दीवाने

Manmohan Tiwari Viral Video rohitashv gour daughter dance
Manmohan Tiwari Viral Video ( Source : Social Media )

Rohitashv Gour  ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी बेटी गीति के वीडियो को राजकुमार हिरानी ने देखकर काफी सराहा था। उन्होंने यह भी कहा कि वह गीति को छोटे पर्दे के बजाय बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया में एक्सप्लोर करते देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि टीवी पर नए एक्टर्स के लिए कुछ नया करने के मौके कम रहते हैं।

रोहिताश्व गौर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी कंटेंट-बेस्ड सिनेमा और वेब प्रोजेक्ट्स करे। टीवी के लिए मैं फिलहाल नहीं चाहता कि वो कोई प्रोजेक्ट करे।”

Rohitashv Gour हुए सोशल मीडिया पर वायरल

Bhabiji Ghar par hain
Bhabiji Ghar par hain ( Source : Social Media )

रोहिताश्व गौर और उनकी बेटियों के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। लोग उनकी क्यूटनेस और डांस स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Read More: Thalapathy Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर क्यों हुई राजनिती, जानें पूरा मामला..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।