डॉलर के सामने फीकी पड़ी रुपए की चमक! 50 पैसे टूटकर 90.84 पर हुआ बंद, जानें गिरावट के पीछे क्या रही वजह?

Summary :

Indian Rupee Down: आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिखाई दिया। रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरा और 50 पैसे टूटकर 90.84 (प्रोविजनल) पर बंद हुआ। यह स्तर रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तरों में से एक है। इस गिरावट के पीछे के पीछे की वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पैसे निकालना है। Indian Rupee Down: करीब दो महीने की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट आज रुपये में आई गिरावट पिछले लगभग दो महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही…

Indian Rupee Down: आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिखाई दिया। रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरा और 50 पैसे टूटकर 90.84 (प्रोविजनल) पर बंद हुआ। यह स्तर रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तरों में से एक है। इस गिरावट के पीछे के पीछे की वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पैसे निकालना है।

Indian Rupee Down: करीब दो महीने की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट

आज रुपये में आई गिरावट पिछले लगभग दो महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। फॉरेक्स मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से तेजी से पैसा निकाला। हालांकि, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान वैल्यू बाइंग का सहारा लिया।

Indian Rupee Down (Image- Social Media)
Indian Rupee Down (Image- Social Media)

Dollar vs Rupee: ट्रेड डेफिसिट बढ़ने से बढ़ी चिंता

गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के बाद भी रुपये पर दबाव बढ़ा। आंकड़ों के मुताबिक, भारत का व्यापार घाटा (ट्रेड डेफिसिट) दिसंबर 2025 में बढ़कर 25.04 अरब डॉलर हो गया। नवंबर 2025 में यह 24.53 अरब डॉलर था, जबकि दिसंबर 2024 में 22 अरब डॉलर रहा था। बढ़ता व्यापार घाटा रुपये के लिए नकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Indian Rupee News Today: इंटरबैंक मार्केट में रुपये की चाल

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में शुक्रवार को रुपया 90.37 पर खुला। कारोबार के दौरान यह गिरकर 90.89 के निचले स्तर तक पहुंच गया। दिन के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 90.84 पर बंद हुआ, जो पिछले क्लोजिंग से 50 पैसे कमजोर है। इससे पहले मंगलवार को रुपया 6 पैसे और बुधवार को 11 पैसे गिरकर 90.34 पर बंद हुआ था।

Indian Rupee Down (Image- Social Media)

Indian Rupee Down (Image- Social Media)

Indian Currency Fall: मुंबई चुनाव के कारण गुरुवार को बाजार बंद

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के चलते गुरुवार को घरेलू फॉरेन एक्सचेंज मार्केट बंद रहा, जिससे उस दिन कोई ट्रेडिंग नहीं हो सकी। बता दें कि भारतीय रुपया 16 दिसंबर को अपना अब तक का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर 90.93 दर्ज कर चुका है। इसी दिन इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान रुपया 91.14 तक भी गिर गया था, जो इसका अब तक का लाइफटाइम लो माना जाता है।

आगे किस रेंज में रह सकता है रुपया?

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी के अनुसार, डॉलर की मजबूती और विदेशी फंड की निकासी के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अमेरिका से आए बेहतर बेरोजगारी और मैन्युफैक्चरिंग डेटा के बाद डॉलर मजबूत हुआ, जिसका असर रुपये पर पड़ा। उनका मानना है कि ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपया फिलहाल कमजोर रुख के साथ कारोबार कर सकता है। उनके अनुसार, USD-INR स्पॉट प्राइस 90.50 से 91.25 की रेंज में रह सकता है।

बड़ी रेंज में उतार-चढ़ाव की संभावना

LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च (कमोडिटी और करेंसी) जतीन त्रिवेदी का कहना है कि कैपिटल मार्केट में कमजोरी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता के कारण रुपया तेजी से फिसला है। उन्होंने अनुमान जताया कि कमजोर जोखिम भावनाओं के चलते रुपया 89.75 से 91.45 की बड़ी रेंज में कारोबार कर सकता है। बाजार की नजर जनवरी के अंत में आने वाली अमेरिकी फेड की नीति पर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: सर्राफा बाजार में चांदी का कहर, सोने के तेवर हुए नरम, कब थमेगी तूफानी तेजी, देखें आज का ताजा भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।