Benefits of Applying Ice on Face: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन कई बार हमारी रसोई और फ्रीजर में मौजूद साधारण चीजें ही ब्यूटी के मामले में कमाल कर सकती हैं। इनमें से एक है बर्फ का टुकड़ा यानी आइस क्यूब। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि आइस क्यूब सिर्फ ठंडक देने या ड्रिंक में डालने के काम आता है, लेकिन असल में यह स्किन के लिए एक नेचुरल ब्यूटी टूल है।
इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह कई स्किन प्रॉब्लम्स को हल कर सकता है और चेहरे को नेचुरल ग्लो दे सकता है। आज हम आपको बताएंगे, Ice Cube Benefits for Face जिससे आपके चेहरे पर आएगा नेचुरल निखार। आइए जानते हैं, इसके असरदार फायदे के बारे में।
Benefits of Rubbing Ice on Face: चेहरे पर बर्फ लगाने के ये हैं फायदे

1. मुंहासे से छुटकारा
बर्फ लगाने से सूजन कम होती है, जो मुंहासों को कम करने और ठीक करने में मदद करते हैं। यह स्किन में होने वाली सूजन को शांत करती है और आपके छिद्रों के आकार को भी बढ़ने से रोकती है। जिससे आपका चेहरा बेहद खूबसूरत नजर आता है।
2. चेहरा पर आएगी चमक
चेहरे पर बर्फ लगाने से भी आपको बिना किसी ब्लश या हाइलाइटर के चमकदार स्किन पाने में मदद मिल सकती है। चेहरे पर बर्फ रगड़ने से आपकी त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।

3. आंखों की सूजन होगी कम
चेहरे पर नियमित रूप से बर्फ लगाने से चेहरे की सूजन कम होती है। इस प्रकार, यह आंखों के नीचे होने वाली सूजन को कम करती है।
4. सनबर्न और रैशेज से आराम
बर्फ लगाना सनबर्न का इलाज करने का एक शानदार तरीका है, क्योंकि ऐसा करने से धूप के कारण होने वाली लालिमा और सूजन से छुटकारा पाने में मदद करके आपकी त्वचा को आराम मिलता है।

5. डार्क सर्कल कम करने में मददगार
फेस आइसिंग से डार्क सर्कल की समस्या खत्म होती है। आप थोड़ा सा गुलाब जल में खीरे का रस मिला सकते हैं। इस मिश्रण को फ्रीज में कुछ देर रखें और फिर बर्फ के टुकड़े को अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसे कुछ दिन तक लगातार करते रहें, आपको डार्क सर्कल से राहत मिल सकती है।
Also Read: क्या बीयर सच में हड्डियों और दिल के लिए अच्छी है? जानें बीयर पीने के ये 7 हैरान करने वाले फायदे


Download Android App
Download iOS App




