क्या बीयर सच में हड्डियों और दिल के लिए अच्छी है? जानें बीयर पीने के ये 7 हैरान करने वाले फायदे

Summary :

Benefits of Beer in Winter: सर्दियों का मौसम आते ही तापमान गिरने लगता है और लोग सर्दी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के गर्म पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। चाय, कॉफी, सूप जैसे विकल्प तो आम हैं, लेकिन बीयर जैसे ठंडे पेय का सेवन सर्दियों में थोड़ा अजीब सा लगता है। अक्सर लोगों के बीच यह सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में ठंडी बीयर पीनी चाहिए या नहीं? is Drinking Beer Good for Health चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं। Benefits of Beer in Winter: बीयर पीने के फायदे 1. हार्ट हेल्थ- स्टडी से पता चलता…

Benefits of Beer in Winter: सर्दियों का मौसम आते ही तापमान गिरने लगता है और लोग सर्दी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के गर्म पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। चाय, कॉफी, सूप जैसे विकल्प तो आम हैं, लेकिन बीयर जैसे ठंडे पेय का सेवन सर्दियों में थोड़ा अजीब सा लगता है। अक्सर लोगों के बीच यह सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में ठंडी बीयर पीनी चाहिए या नहीं? is Drinking Beer Good for Health चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

Benefits of Beer in Winter: बीयर पीने के फायदे

Benefits of Beer in Winter
Benefits of Beer in Winter (Source: AI)

1. हार्ट हेल्थ- स्टडी से पता चलता है कि बीयर का सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए, तो दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम हो सकता है।

2. ब्रेन हेल्थ- कुछ रिसर्च बताते हैं कि मध्यम मात्रा में बीयर का सेवन अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

3. हड्डियों की हेल्थ- बीयर सिलिकॉन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में योगदान दे सकता है।

4. किडनी की हेल्थ- बीयर का मध्यम सेवन किडनी की पथरी के जोखिम को कम करने से जुड़ा हुआ है। यही नहीं जिन लोगों को पथरी होती है, उन्हें बीयर पीने की सलाह दी जाती है।

Side Effects of Beer
Side Effects of Beer (Source: Social media)

5. बीयर से डायबिटीज की संभावना होती है कम- एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिडिल ऐज के पुरुष, जो प्रतिदिन एक या दो गिलास बीयर पीते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 25 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

6. वजन कम करने बीयर करता है मदद- यह बात अजीब लग सकती है, क्योंकि हमने शराब के भारी प्रभावों के आधार पर इसे ‘बीयर बेली’ नाम दिया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीयर आपको कुछ वजन कम करने में मदद कर सकती है।

7. बीयर पीने से बनते हैं क्रिएटिव- एक स्टडी के अनुसार, एक या दो बियर पीने से आप ज्यादा स्मार्ट नहीं बनेंगे, लेकिन यह आपकी क्रिएटिविटी को जरूर बढ़ा सकता है।

Side Effects of Beer: बीयर पीने के नुकसान

 is drinking beer good for health
is drinking beer good for health (Source: social media)
  • जरूरत से ज्यादा बीयर के सेवन से फैटी लिवर रोग, एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस और सिरोसिस हो सकता है, जिससे लिवर फेल होने की संभावना है।
  • लंबे समय तक अत्यधिक शराब पीने से मुंह, गले, लिवर, ब्रेस्ट और आंतों के कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • बीयर का सेवन, अत्यधिक मात्रा में,हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

Also Read: प्रोटीन या कैल्शियम? जानें अपनी बॉडी की जरूरत के हिसाब से आपके लिए क्या है बेस्ट, दही या ग्रीक योगर्ट!

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।