संस्पेस और थ्रिल से भरपूर होगी धनुष की नई फिल्म Kara, एक्टर का दमदार लुक आया सामने

Summary :

Kara Movie First Look Reveiled: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री मे के अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले सुपरस्टार धनुष ने अपने 54वें फिल्म प्रोजेक्ट के साथ फैंस को पोंगल का खास तोहफा दे रहे हैं. पहले ‘D54’ के नाम से चर्चित ये फिल्म अब ऑफिशियली ‘करा’ के नाम से रिलीज होगी. विग्नेश राजा के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर होगी, जो कि गर्मी के मौसम में इसी साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है. हाल ही में सुपरस्टार धनुष ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें धनुष का गुस्सा…

Kara Movie First Look Reveiled: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री मे के अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले सुपरस्टार धनुष ने अपने 54वें फिल्म प्रोजेक्ट के साथ फैंस को पोंगल का खास तोहफा दे रहे हैं. पहले ‘D54’ के नाम से चर्चित ये फिल्म अब ऑफिशियली ‘करा’ के नाम से रिलीज होगी. विग्नेश राजा के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर होगी, जो कि गर्मी के मौसम में इसी साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है.

हाल ही में सुपरस्टार धनुष ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें धनुष का गुस्सा और दर्द भरा चेहरा आग की लपटों के बीच देखा जा सकता है, जो कि फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटिंग लग रहा है.

Kara Movie: पोस्टर में एक्टर का दमदार लुक वायरल

Kara Movie First Look Reveiled
Kara Movie First Look Reveiled (Source: Social Media)

पोस्टर के लुक को देखकर ही ये साफ पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी काफी इंटेंस होने वाली है. धनुष का ये लुक रफ एंड टफ है उनकी आंखों में आग, चेहरे पर दाग और पीछे जलता हुआ कॉटन फील्ड एक अलग कहानी बयां करता है. इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 में शुरू हुई थी, जो अब लगभग पूरी हो चुकी है. पोस्ट प्रोडक्शन के साथ साथ फिल्म की रिलीज को लेकर भी चर्चाएं हैं. इस साल की गर्मी में फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज की भी प्लानिंग है.

Dhanush’s 54th Film: धनुष की 54वी फिल्म के लिए एक्साइटेड लोग 

विग्नेश राजा की पिछली फिल्म ‘पोर थोजिल’ क्रिटिक्स की पसंदीदा रही थी, जिसमें अशोक सेलवान और सरथकुमार का दमदार अभिनय था. इस फिल्म के सक्सेसफुल होने के बाद अब सबकी नजर धनुष के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘करा’ पर टिकी है. प्रोडक्शन वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि, “D54 is Kara. हैप्पी पोंगल! हैप्पी संक्रांति!”

Kara Movie First Look Reveiled:  फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

Kara Movie First Look Reveiled
Kara Movie First Look Reveiled (Source: Social Media)

धनुष की कृति सेनन के साथ हाल ही में आई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर होने के बाद अब एक्टर एक और सक्सेसफुल फिल्म की तलाश में हैं. 2025 में ‘कुबेरा’ जैसी तमिल फिल्मों से भी धनुष ने बॉक्स ऑफिस लूटा था. ‘राउडी राठनम’, ‘डील’ जैसी हिट्स के बाद ‘कारा’ उनके कलेक्शन में एक और सस्पेंस वाली फिल्म होने वाली है.

ऐसा बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म का पोस्ट-थिएट्रिकल रिलीज होगा, हालांकि इस बात की कहीं भी पुष्टि नहीं की गई है. साउथ के फैंस तो अभी से ही एडवांस बुकिंग की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि 2026 में भी क्या धनुष का जलवा बरकरार रहेगा या नहीं.

 Read More: इन कंटेस्टेंट्स ने छोड़ा Laughter Chefs 3 शो, देखें लिस्ट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।