‘अगर आपके बच्चे वेद नहीं पढ़े तो बनेंगे जावेद-नावेद’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर छिड़ा संग्राम!

Dhirendra Shastri Statement

Dhirendra Shastri Statement: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के गुरु बागेश्वर बाबा (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि बागेश्वर धाम में गुरुकुल की स्थापना की जाएगी, जहां लोगों को वेदों की शिक्षा मिलेगी। बाबा बागेश्वर ने कहा, “भोजन एक दिन तक टिकता है, पानी एक घंटे तक टिकता है, लेकिन विधा जीवन भर काम आती है. इसलिए वेदों की परंपरा आगे बढ़ाने के लिए हम गुरुकुल खोलेंगे।”

Dhirendra Krishna Shastri Controversial Statement: सुंदरकांड कार्यालय का उद्घाटन

मौके पर बाबा बागेश्वर ने कहा, “जो लोग वेदों को नहीं मानेंगे उनके घर के बच्चे जावेद-नावेद बन जाएंगे।” इस दौरान उन्होंने बताया कि छतरपुर में सुंदरकांड कार्यलाय का उद्धघाटन किया गया है। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा, “भारत को हिंदुत्ववादी विचारधार से भरने के लिए एक ही रास्ता है, साधु-संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का सुंदरकाण्ड मंडल.” इसी के साथ सुंदरकांड मंडल अभियान की रफ्तार भी तेज हो गई है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि वे हिंदू धर्म और सनातन धर्म को समझें और उसकी रक्षा में योगदान दें। उन्होंने कहा, “देश में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद होगा और अब तनातनी नहीं, सनातनी रहेंगे।”

 Bageshwar Dham Dheerendra Krishna Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री का सनातन अभियान

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक और सामाजिक आंदोलन सुंदरकांड मंडल अभियान देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा है, जिसका उद्देश्य हिंदू धर्म की आस्था को हर दिल में पहुंचाना है। अपने अभियान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सनातनी धर्म की विचारधारा को व्यापक तरीके से फैलाने के लिए हमने इस अभियान की शुरुआत की है, जहां जगह-जगह बागेश्वर धाम सनातन धर्म की गतिविधियां, एकता और सेवा का कार्य कर रहा है।

Dhirendra Shastri Statement: युवा ही करेंगे सनातन की रक्षा

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को हिंदू धर्म को समझने की बहुत जरूरत है क्योंकि वही हमारी आने वाली पीढ़ी है, जो हिंदू धर्म की रक्षा करेगी। देश में कास्टवाद नहीं राष्ट्रवाद होगा और अब तनातनी नहीं, सनातनी रहेंगे। देश में दंगा फैलाने वालों को गंगा मां खुद संभालेगी और हमारी आज की पीढ़ी समझदार है और आने वाली अल्फा-बीटा पीढ़ी भी समझदार होगी। बता दें कि अब बांदा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। बांदा में कथा 16 जनवरी से शुरू होगी और 20 जनवरी तक चलेगी।

ये भी पढ़ें: BREAKING: बड़ा हादसा, एयर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग; 190 यात्री सवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।