इन कंटेस्टेंट्स ने छोड़ा Laughter Chefs 3 शो, देखें लिस्ट

Summary :

Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit: कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर सेलेब्रिटी रियलिटी और कॉमेडी शो लॉफ्टर शेफ का सीजन 1 और 2 बेहद ही बेमिसाल रहा. लेकिन ये तीसरा सीजन कही ना कही वैसी सफलता नहीं दिखा पा रहा जैसा कि पहले के दोनों सीजन ने दिखाया था. हालांकि इसकी वजह कुछ भी हो सकती है पर कई लोगों का मानना है कि ये सब एक बडे रीशफल की वजह से हो रहा है, क्योंकि शो से अच्छे कलाकार गायब है और नए लोगों ने उनकी जगह ले ली है. Contestants Leaves The Show: कौन-कौन से सेलेब्स…

Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit: कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर सेलेब्रिटी रियलिटी और कॉमेडी शो लॉफ्टर शेफ का सीजन 1 और 2 बेहद ही बेमिसाल रहा. लेकिन ये तीसरा सीजन कही ना कही वैसी सफलता नहीं दिखा पा रहा जैसा कि पहले के दोनों सीजन ने दिखाया था. हालांकि इसकी वजह कुछ भी हो सकती है पर कई लोगों का मानना है कि ये सब एक बडे रीशफल की वजह से हो रहा है, क्योंकि शो से अच्छे कलाकार गायब है और नए लोगों ने उनकी जगह ले ली है.

Contestants Leaves The Show: कौन-कौन से सेलेब्स छोड़ रहे शो

Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit
Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit (Source: Social Media)

लेकिन अब चूंकि शो चल नहीं रहा और एक्टर्स के पर्सनल कमिटमेंट्स को देखते हुए भी कई सेलेब्स शो छोड़ने वाले हैं, पहले खबर आई थी कि ईशा मालवीया शो छोड़ रही हैं अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ईशा मालवीया के साथ- साथ विवियन डीसेना, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी और देबीना भी शो छोड़ने वाले है.

This Old Contestant Will Join The Show: फिर नजर आएगा ये पुराना जोड़ा?

Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit
Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit (Source: Social Media)

ऐसी खबरें सामने आ रही है कि ईशा को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से एक बड़ा ब्रेक मिला है और दोनों की डेट्स क्लैश हो रही थीं इसलिए उन्हें शो छोड़ना पड़ रहा है. इसके अलावा विवियन कलर्स के ही एक नए फिक्शन शो में शामिल हो रहे हैं, इसी वजह से शेड्यूल का मिस मैच होने से उन्हें ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ शो छोड़ना पड़ेगा. विवियन और ईशा सिंह के जाने के बाद, उनकी जगह लेने निया शर्मा और सुदेश लेहरी आ रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद शो के मेकर्स ने दी है और कलर्स ने भी अपने ऑफिशयल अकाउंट पर ये अनाउंस किया है.

Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit: अभी कितने हैं शो में कंटेस्टेंट

Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit
Laughter Chefs Season 3 Contestants Exit (Source: Social Media)

इसके बाद खबरों के मुताबिक, गुरमीत और देबिना भी अपने कमिटमेंट की वजह से ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ छोड़ रहे हैं और उनकी जगह अब शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन नजर आने वाले हैं. वहीं अभी तक शो में नजर आ रही जोड़ियों की बात करें तो होस्ट के तौर पर भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी हैं. वहीं अगर कंटेस्टेंट की बात करें तो कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह, अली गोनी और जन्नत जुबैर,एलविश यादव और ईशा मालवीय, विवियन डीसेना और ईशा सिंह और अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल की जोड़ी नजर आ रही है

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का प्रीमियर 22 नवंबर 2025 को हुआ था. जो कि लोगों को शुरू में काफी पसंद भी आया, पर ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि पुराने कंटेस्टेंट्स के शो छोड़ जाने के बाद अब आने वाले नए कंटेस्टेंट्स को भी लोग वैसा ही प्यार देते हैं या नहीं.

Read More: Talwinder की Net Worth जानकर उड़ जाएंगे आपको होश, जानें Disha Patani क्यों कर रही हैं डेट?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।