प्रोटीन या कैल्शियम? जानें अपनी बॉडी की जरूरत के हिसाब से आपके लिए क्या है बेस्ट, दही या ग्रीक योगर्ट!

Summary :

Greek Yogurt vs Hung Curd: दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों के मौसम में दही का इस्तेमाल लस्सी और अन्य व्यंजनों में भी किया जाता है। दही एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो दूध से बनाया जाता है। अंग्रेजी में दही को कर्ड (Curd) कहा जाता है। आपने कई बार योगर्ट (Yogurt) का नाम भी सुना होगा। यह भी दही की तरह दिखने वाला डेयरी प्रोडक्ट है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि दही और योगर्ट एक ही चीज है और दुनिया के कई देशों में इसे योगर्ट कहा जाता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना…

Greek Yogurt vs Hung Curd: दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों के मौसम में दही का इस्तेमाल लस्सी और अन्य व्यंजनों में भी किया जाता है। दही एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो दूध से बनाया जाता है। अंग्रेजी में दही को कर्ड (Curd) कहा जाता है। आपने कई बार योगर्ट (Yogurt) का नाम भी सुना होगा। यह भी दही की तरह दिखने वाला डेयरी प्रोडक्ट है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि दही और योगर्ट एक ही चीज है और दुनिया के कई देशों में इसे योगर्ट कहा जाता है।

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि दही और योगर्ट में काफी अंतर होता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल घूम रहा है, तो आज आपको बताएंगे, hung curd vs greek yogurt which is best​ और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

Greek Yogurt vs Hung Curd: कैसे बनता है दही और ग्रीक योगर्ट

Greek Yogurt vs Hung Curd
Greek Yogurt vs Hung Curd (Source: social media)

दही और योगर्ट दोनों को दूध से ही बनाया जाता है। हालांकि दोनों को बनाने का तरीका अलग होता है। दूध को नेचुरल तरीके से फर्मेंट (ferment) होने पर दही बन जाता है। पर्यावरण में मौजूद बैक्टीरिया की मदद से दूध फर्मेंट हो जाता है और दही का निर्माण होता है। दूसरी तरफ योगर्ट बैक्टीरिया स्ट्रेन लैक्टोबैसिलस बुल्गारिकस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस के जरिए, फर्मेंट किया जाता है। इसकी वजह से दूध मलाईदार बन जाता है और इसका स्वाद भी काफी बेहतर हो जाता है। योगर्ट कई फ्लेवर में तैयार किया जा सकता है, लेकिन दही सिंपल ही रहता है।

Hung Curd vs Greek Yogurt Comparison: दही और योगर्ट में होते हैं ये पोषक तत्व

Hung Curd vs Greek Yogurt Comparison
Hung Curd vs Greek Yogurt Comparison (Source: AI)

दही और योगर्ट अलग-अलग बैक्टीरियल स्ट्रेन से फर्मेंट होते हैं, जिसकी वजह से उनकी बनावट में अंतर होता है। दही की बनावट आमतौर पर ढीली और स्वाद हल्का होता है, क्योंकि इसके बनने की प्रक्रिया पर कोई कंट्रोल नहीं होता है। दूसरी तरफ योगर्ट कंट्रोल फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से यह गाढ़ा होता है और इसका स्वाद खास होता है। दही और योगर्ट दोनों में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स की भरपूर मात्रा होती है।

फर्मेंटेशन की अलग प्रक्रिया की वजह से इनके न्यूट्रिशंस में थोड़ा अंतर होता है। योगर्ट का सेवन लैक्टोज इनटोलरेंस वाले लोग भी कर सकते हैं। दही की तुलना में योगर्ट में प्रोबायोटिक्स की मात्रा अधिक होती है, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

  • ग्रीक योगर्ट और दही में से प्रोटीन किसमें ज्यादा होता है।
  • अगर ग्रीक योगर्ट की बात करें, तो ये ज्यादा बेहतर होता है, लेकिन कैल्शियम की मात्रा दही में ज्यादा पाई जाती है।
  • 100 ग्राम सादा दही से 183 मिलीग्राम कैल्शियम मिलेगा। इतने ही ग्रीक योगर्ट से 115 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है।
  • ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से मसल्स को मजबूत बनाने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है।
  • इसी तरह से दही आपकी हड्डियों के लिए ज्यादा बेस्ट होता है।

कैलोरी और फैट की मात्रा

  • अगर हम ग्रीक योगर्ट और दही के फैट-कैलोरी की तुलना करें, तो दही में कैलोरी काउंट कम होता है, जबकि ग्रीक योगर्ट में ज्यादा कैलोरी और फैट्स पाए जाते हैं।
  • प्रोटीन की मात्रा में थोड़ा-बहुत अंतर इग्नोर कर दिया जाए, तो वेट लॉस करने वालों के लिए ग्रीक योगर्ट की बजाय दही ज्यादा फायदेमंद रहता है।

Hung Curd vs Greek Yogurt Which is Best​: आपके लिए क्या है बेहतर?

Hung Curd vs Greek Yogurt Which is Best​
Hung Curd vs Greek Yogurt Which is Best​ (Source: AI)
  • ग्रीक योगर्ट और दही की सेहत के लिहाज से तुलना की जाए, तो मॉडरेशन में दोनों चीजें खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।
  • फैट्स, कैलोरी, कैल्शियम, से लेकर कई तरह के पोषक तत्वों की बात करें, तो दही में प्रोबायोटिक्स भी ज्यादा हैं और इसलिए ये गट हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
  • कई बार ग्रीक योगर्ट फ्लेवर फुल होता है, जिससे इसमें शुगर की मात्रा हो सकती है, साथ ही कुछ और एडिटिव्स भी हो सकते हैं, जो इसके बेनेफिट्स को दही के मुकाबले कम बनाते है।

Also Read: Digestive System और Bone Weakness से हैं परेशान? तो रोजाना सिर्फ 2-3 Dates खाने से मिलेंगे 5 ज़बरदस्त फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।