इस दिन से शुरू होगा Khatron Ke Khiladi सीजन 15 का सफर, कंटेस्टेंट लिस्ट हुई आउट

Summary :

 Khatron Ke Khiladi 15 Start Date: कलर्स चैनल के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अब तक 14 सीजन आ चुके हैं, लेकिन फैंस पीछले साल इस बात से काफी निराश थे कि ये रियलिटी शो 2025 में टीवी पर वापसी नहीं कर पाया. लेकिन बिग बॉस 19 में जब रोहित शेट्टी ने एक एपिसोड में खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की अनाउंसमेंट की तब उसके बाद फैंस के बीच शो को लेकर एक अलग ही बज़ बनने लग गया और हर कोई ये जानने को एक्साइटेड हो गया कि आखिर इस शो के कंटेस्टेंट्स कौन होंगे और ये शो…

 Khatron Ke Khiladi 15 Start Date: कलर्स चैनल के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अब तक 14 सीजन आ चुके हैं, लेकिन फैंस पीछले साल इस बात से काफी निराश थे कि ये रियलिटी शो 2025 में टीवी पर वापसी नहीं कर पाया. लेकिन बिग बॉस 19 में जब रोहित शेट्टी ने एक एपिसोड में खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की अनाउंसमेंट की तब उसके बाद फैंस के बीच शो को लेकर एक अलग ही बज़ बनने लग गया और हर कोई ये जानने को एक्साइटेड हो गया कि आखिर इस शो के कंटेस्टेंट्स कौन होंगे और ये शो कब तक टीवी पर आएगा.

Khatron Ke Khiladi Season 15: कब से शुरू होगा सीजन 15 

 Khatron Ke Khiladi 15 Start Date
Khatron Ke Khiladi 15 Start Date (Source: Social Media)

फिलहाल, कई नामों की चर्चा मीडिया में चल रही है, जिनके शो के लिए फाइनल होने की खबर है, इनमें से कुछ बिग बॉस के चेहरे हैं, जबकि बाकी के अलग अलग जगहों से आते हैं. हालांकि, मेकर्स ने न तो डेट फाइनल की है और न ही कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की है, क्योंकि वो चल रहे बज़ को शायद खत्म नहीं होने देना चाहते. ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो रोहित शेट्टी या मेकर्स ही करेंगे, लेकिन फिर भी चल रही चर्चाओं से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है.

Rohit Shetty Reality Show: कहां होगी शो की शूटिंग

 Khatron Ke Khiladi 15 Start Date
Khatron Ke Khiladi 15 Start Date (Source: Social Media)

खतरों के खिलाड़ी के इतिहास को देखते हुए, रियलिटी टीवी शो का प्रीमियर कलर्स टीवी पर होने की उम्मीद है और रिपोर्ट के अनुसार ये जनवरी 2026 में शुरू होगा. तारीख और लोकेशन दोनों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि, पिछले सीज़न रोमानिया और केप टाउन में शूट किए गए थे, इसलिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार भी शो की शूटिंग विदेश में ही होगी. उम्मीद है कि मेकर्स खतरों के खिलाड़ी सीज़न 15 के प्रीमियर की तारीख नजदीक आने पर इसकी डिटेल्स जारी करेंगे.

 

Khatron Ke Khiladi Season 15 Contestants: ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीज़न 15 के संभावित प्रतियोगी

 Khatron Ke Khiladi 15 Start Date
Khatron Ke Khiladi 15 Start Date (Source: Social Media)

शो में शामिल होने के लिए कई सेलेब्रिटीज से बातचीत चल रही है, इन सबके बीच, कुछ नाम मीडिया में लगातार सामने आ रहे हैं. खबरों के अनुसार, बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना, रनर-अप फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, बसीर अली और अन्य नामों की चर्चा हो रही है. इनके अलावा, अविनाश मिश्रा, चम दरंग, दिग्विजय राठी और श्रुतिका अर्जुन जैसे नाम भी मीडिया में चल रहे हैं. जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने शो में अपनी जगह बनाने को लेकर खुलकर बात की है. तो वहीं मनीषा रानी, ​​ओरी और एल्विश यादव जैसे अन्य नामों की चर्चा भी हो रही है, जिससे फैंस के बीच शो के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है.

फिलहाल सब कुछ अफवाहों और खबरों के दायरे में है, क्योंकि अभी तक कुछ भी पक्का नहीं हुआ है. हालांकि, दर्शक खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर पहले से ही एक्साइटेड हैं. इस सीजन में शो के अंदर भले ही कोई भी कंटेस्टेंट आए पर एक बात तो पक्की है कि शो के होस्ट तो रोहित शेट्टी ही रहेंगे.

Read More: Raja Sahab हिट फिल्म है या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से समझिए

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।