Raja Sahab हिट फिल्म है या फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से समझिए

Summary :

The Raja Saab Hit or Flop: साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. रिलीज से पहले ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी. हालांकि 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को लेकर हर किसी की एक्साइटमेंट धरी की धरी रह गई. क्योंकि दमदार ओपनिंग के बाद इस फिल्म को इतना क्रिटिसिज्म झेलना पड़ गया कि बॉकिस ऑफिस पर इसकी कमाई का आंकड़ा कम होता चला गया. चलिए आंकड़ों की मदद से समझते हैं कि प्रभास की इस मोटे…

The Raja Saab Hit or Flop: साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. रिलीज से पहले ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी. हालांकि 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को लेकर हर किसी की एक्साइटमेंट धरी की धरी रह गई. क्योंकि दमदार ओपनिंग के बाद इस फिल्म को इतना क्रिटिसिज्म झेलना पड़ गया कि बॉकिस ऑफिस पर इसकी कमाई का आंकड़ा कम होता चला गया. चलिए आंकड़ों की मदद से समझते हैं कि प्रभास की इस मोटे बजट में बनी फिल्म का क्या हाल हुआ है?

The Raja Saab Box Office Collection: ‘द राजा साब’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?

The Raja Saab Hit or Flop
The Raja Saab Hit or Flop (Source: Social Media)

‘द राजा साब‘ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा करने से पहले ही दम तोड़ती हुई नजर आ रही है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म की जितनी हाइप थी, उस हिसाब से फिल्म प्रदर्शन नही कर पा रही है. जो कि दर्शकों को भी फिल्म ना देखने पर मजबूर कर रहा है.. खासतौर पर वीकडेज में इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई. सोमवार के बाद मंगलवार को भी इसने कम कलेक्शन किया, हालांकि बुधवार को इसकी कमाई में थोड़ी तेजी आई, पर वो बात नहीं रही जो कि पहले दिन थी.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बुधवार को रिलीज के 6ठे दिन 5.2 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 124.65 करोड़ रुपये हो गया है.

Prabhas New Film: ‘द राजा साब’ का भाषा के मुताबिक डे वाइज कलेक्शन

The Raja Saab Hit or Flop
The Raja Saab Hit or Flop (Source: Social Media)

अगर भाषाओं की बात करें तो ‘द राजा साब’ तेलुगु सहित हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. वहीं इसने 6 दिन में तेलुगु में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़ कमाए,वहीं दूसरे दिन इसने 26 करोड़, तीसरे दिन 19.1 करोड़, चौथे दिन 6.6 करोड़, 5वें दिन 4.8 करोड़ और छठे दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑ़फिस पर उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई है.

जिसकी वजह अब ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अपने लागत का पैसा भी बहुत ही मुश्किल से नकाल पाएगी. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म को बनाने में लगभग 300 से 400 करोड़ की लागत आई है.

The Raja Saab Hit or Flop: ‘द राजा साब’ हिट हुई या फ्लॉप

The Raja Saab Hit or Flop
The Raja Saab Hit or Flop (Source: Social Media)

अब ऐसे मे अगर अनुमान लगाया जाए तो किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दुगनी कमाई करनी होती है. तो अब तक की कमाई का अगर आंकलन करें तो इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 600 करोड़ का बिजनेस करना होगा, जो कि लगभग नामुमकिन जैसा दिख रहा है.

हालांकि ‘द राजा साब’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है और ये फिल्म अपनी आधी लागत तो छोड़िए 200 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. तो ऐसे मे ये बात तो साफ है कि इस फिल्म में दर्शक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बड़े बजट में बनी य फिल्म फ्लॉप होती ही दिखाई दे रही है.

Read More: 2026 की शुरूआत में ये 7 एक्टर्स हुए Expose, जानें किसके साथ था अफेयर

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।