Mulank 5 People Personality: व्यक्तित्व और स्वभाव
नंबर 5 वाले लोग बहुत ऊर्जावान और आत्मनिर्भर होते हैं। इन्हें अपना काम खुद करना पसंद है और ये मुश्किल समय में नए समाधान निकालने में माहिर होते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है और ये बातचीत करने में बहुत कुशल होते हैं, जिससे समाज में इनकी एक अलग पहचान बनती है। हालांकि, ये थोड़े बेसब्र होते हैं और इनका मन जल्दी-जल्दी बदलता रहता है, जिस वजह से कभी-कभी ये जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं।
कैसा होता है करियर?

करियर के मामले में ये लोग एक ही तरह के ढर्रे पर चलना पसंद नहीं करते। इन्हें ऑफिस की बोरियत भरी दिनचर्या के बजाय नई चुनौतियों और आजादी से काम करना पसंद है। अपनी बेहतरीन बोलने की कला के कारण ये सेल्स, राइटिंग, सरकारी नौकरी और ट्रैवल सेक्टर में बहुत सफल होते हैं। ये योजना बनाने से ज्यादा काम को तुरंत निपटाने में विश्वास रखते हैं, जिससे इन्हें सफलता भी जल्दी मिलती है।
Mulank 5 Personality Traits: प्रेम और रिश्ते

प्यार के मामले में इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक और रोमांटिक होता है। ये अपने पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं और रिश्तों में किसी भी तरह की रोक-टोक या बेवजह के नियम पसंद नहीं करते। इन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो इनके जैसा ही साहसी और घूमने-फिरने का शौकीन हो। अगर रिश्ते में नयापन खत्म हो जाए, तो ये जल्दी ऊब जाते हैं, लेकिन ये अपने साथी को पूरी आजादी देने में विश्वास रखते हैं।
Numerology about Number 5: आपकी ताकत और कमजोरी
बुध ग्रह शांति के उपाय

- भगवान विष्णु की अराधना करें।
- बुधवार के दिन सोने की अंगूठी में पन्ना रत्न धारण करें।
- हरा मुंग ,हरा फल, चीनी ,हरी इलाइची,पन्ना, हरा कपड़ा का दक्षिणा सहित दान करें।
यह भी पढ़ें- क्यों अधूरी रह जाती है मूलांक 4 वालों की Love Life? जानें शुभ रंग, भाग्यशाली दिन और राहु शांति के अचूक उपाय




















