Mulank 4 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 22 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2+2=4 होगा।
इसी प्रकार 4, 13 या 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 माना जाता है। ऐसे में आज बात करेंगे मुलांक 4 के बारे में। मुलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक के लोगों पर राहु का गहरा प्रभाव रहता है। चलिए जानते हैं कि Mulank 4 wale log kaise hote hai, साथ ही इनके व्यवहार, करियर और लव का हाल भी समझेंगे।
मेहनती होते हैं मुलांक 4 वाले लोग

मूलांक 4 के जातक अपनी कर्मठता के लिए जाने जाते हैं। जब ये किसी लक्ष्य को ठान लेते हैं, तो इनकी मेहनत का मुकाबला करना कठिन होता है। हालांकि, इनकी मुख्य चुनौती इनका नजरिया है। कई बार गलत तरीका चुनने के कारण इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि ये सही दिशा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं, तो शिखर तक पहुंचने से इन्हें कोई नहीं रोक सकता है।
Mulank 4 People Personality: साहसी और निर्भीक स्वभाव
इन लोगों में जोखिम उठाने का साहस होता है। ये चकाचौंध और दिखावे की दुनिया के प्रति अधिक आकर्षित रहते हैं। ये जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं। परिणाम की चिंता किए बिना ये बड़े कदम उठाते हैं। राजनीति, पत्रकारिता, कानून और सत्ता से जुड़े क्षेत्रों में इनकी सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है।
आर्थिक स्थिति

जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद इनकी वित्तीय स्थिति आमतौर पर मजबूत बनी रहती है। इनका व्यावहारिक दृष्टिकोण इन्हें धन लाभ दिलाने में सहायक होता है। हालांकि, इनमें अत्यधिक खर्च करने की प्रवृत्ति देखी जाती है, जिस पर इन्हें नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है।
Mulank 4 Personality Traits: प्रेम संबंध

मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से मिलनसार होते हैं और किसी भी वर्ग के व्यक्ति के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इनका मूलांक 1, 2 और 7 वालों के साथ गहरा जुड़ाव होता है। ये मूलांक 8 की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं, लेकिन इनके प्रेम संबंध अक्सर लंबे समय तक टिक नहीं पाते।
Numerology about Number 4: सफलता के क्षेत्र
मूलांक 4 वाले लोग इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्ट, ठेकेदारी, चिकित्सा, वकालत और डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। नेतृत्व क्षमता के कारण ये अक्सर किसी विभाग के मुखिया बनते हैं और बड़े बदलाव लाते हैं। हालांकि, नौकरी की तुलना में व्यापार में इनकी उन्नति अधिक स्थिर रहती है।
स्वास्थ्य संबंधी सावधानी
मूलांक 4 वालों को मानसिक तनाव, श्वसन तंत्र की समस्या, रक्तचाप (BP), हृदय रोग, अनिद्रा और पीठ दर्द के प्रति सचेत रहना चाहिए।
मूलांक 4 के लिए क्या है लकी?

- शुभ रत्न – गोमेद रत्न
- शुभ दिन – रविवार और शनिवार
- शुभ दिन – 4 ,13, 9 तारीखें
- शुभ रंग – हल्के रंग, गुलाबी
राहु ग्रह की शांति के उपाय
- काले तिल, तेल, नीले वस्त्र, उड़द की दाल, नारियल या चांदी का सर्प दान करें।
- गहरे नीले या काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
- चांदी की चेन या लॉकेट धारण करें। शनिवार के दिन कच्चे कोयले या नीले ऊनी वस्त्र को आंगन में दबाना या राहु मंत्र के साथ जल में प्रवाहित करना लाभकारी होता है।




















