क्या आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है? जानें स्वभाव, करियर और लव लाइफ के बारे में सब कुछ

Summary :

Mulank 2 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 20 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2+0=2 होगा। इसी प्रकार 2, 11 या 29  तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 माना जाता है। ऐसे में आज बात करेंगे मुलांक 2 के बारे में। मुलांक 3 के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक…

Mulank 2 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 20 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2+0=2 होगा।
इसी प्रकार 2, 11 या 29  तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 माना जाता है। ऐसे में आज बात करेंगे मुलांक 2 के बारे में। मुलांक 3 के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक के लोगों पर चंद्रमा का गहरा प्रभाव रहता है। चलिए जानते हैं कि Mulank 2 wale log kaise hote hai, साथ ही इनके व्यवहार, करियर और लव का हाल भी समझेंगे।

Mulank 2 Personality Traits: स्वभाव में सौम्यता और रचनात्मकता

मूलांक 2 के जातकों पर चंद्रमा का सीधा प्रभाव होता है, जिससे वे शारीरिक रूप से आकर्षक और स्वभाव से अत्यंत विनम्र होते हैं। ये कला, संगीत और लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाते हैं। ये धैर्यवान होते हैं और किसी भी परिस्थिति को बहुत ही समझदारी और शांति से सुलझाने की क्षमता रखते हैं।

Mulank 2 People Personality: देखभाल करने वाला व्यक्तित्व

Mulank 2 Personality Traits
Mulank 2 Personality Traits (Photo: Freepik)
इस मूलांक वाले लोग स्वभाव से बहुत ही दयालु और संवेदनशील होते हैं। वे दूसरों के दुख-दर्द को तुरंत महसूस कर लेते हैं और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। दूसरों के विचारों का सम्मान करना और सबकी भावनाओं का ख्याल रखना इनकी पर्सनालिटी की एक बड़ी खूबी है।

मुलांक 2 के लिए चुनौतियां

मूलांक 2 के लोग अपने आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं। हालांकि, चंद्रमा के प्रभाव के कारण ये अक्सर जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। यही भावुकता कभी-कभी इनकी कमजोरी बन जाती है, जिससे गलत निर्णय लेने या आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Numerology about Number 2: प्रेम और वैवाहिक जीवन

Mulank 2 Personality Traits
Mulank 2 Personality Traits (Photo: Freepik)
मूलांक 2 वालों का वैवाहिक जीवन मिला-जुला रहता है। या तो इनका दांपत्य जीवन बेहद सुखद होता है या फिर इन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ही लॉयल और समर्पित होते हैं। अपने केयरिंग नेचर की वजह से ये एक अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। हालांकि, छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेने के कारण आपसी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इसलिए, आपस में समझदारी और सामंजस्य बनाएं रखें।

मूलांक 2 के लिए क्या है लकी?

शुभ रत्न – त्नर मोती
शुभ दिन – रविवार, सोमवार और शुक्रवार
लकी नंबर – 1,2,4,7
लकी रंग – हरा, क्रीम, सफेद और धूमिल सफेद के सभी रंग

उपाय और मंत्र जाप

Mulank 2 Personality Traits
Mulank 2 Personality Traits (Image: AI Generated)

मन की शांति और जीवन में सफलता के लिए मूलांक 2 वाले लोग ये उपाय कर सकते हैं-

  • शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।
  • सोमवार के दिन ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का 108 बार जाप करना अत्यंत लाभकारी है।
  • जल में थोड़ा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • माता लक्ष्मी या मां दुर्गा की आराधना करें और ‘क्लीं’ मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें- गजब की Leadership और सूर्य सा तेज, राजा की तरह जीवन जीते हैं मूलांक 1 वाले लोग, जानें इनकी खूबियां

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।