AC Price Hike: इस बार आने वाले गर्मी के मौसम में आपको लू से तो राहत मिल जाएगी, मगर एयर कंडीशनर (AC) को खरीदना में आपका पसीना जरूर निकाल जाएगा। दरअसल आने वाले कुछ महीनों में आम लोगों के लिए AC खरीदना पहले से ज्यादा महंगा साबित हो सकता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही एसी की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं। उद्योग से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां मई तक दो चरणों में कीमतें बढ़ा सकती हैं। ऐसे में जो लोग इस गर्मी एसी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए जल्दी फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है।
AC Price Hike: क्यों बढ़ सकती हैं AC की कीमतें?
इक्विरस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) का नया स्टार रेटिंग सिस्टम लागू हो चुका है। इस नए नियम के चलते एसी कंपनियों को पहले से ज्यादा ऊर्जा बचाने वाले मॉडल बनाने होंगे। बेहतर तकनीक और बदलावों के कारण एसी बनाने की लागत बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, जनवरी में ही एसी की कीमतों में करीब 7 से 8 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। खासकर नए लॉन्च होने वाले रूम एसी मॉडल ज्यादा महंगे हो सकते हैं।

Consumer Impact: नए स्टार रेटिंग नियम का असर क्या होगा?
नए नियमों के तहत पुराने स्टार रेटिंग सिस्टम में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार:
- मौजूदा 5-स्टार एसी अब 4-स्टार माने जाएंगे
- 4-स्टार एसी 3-स्टार में बदल जाएंगे
- 3-स्टार एसी 2-स्टार की कैटेगरी में आ जाएंगे
उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि नए नियमों के अनुसार तैयार किया गया 5-स्टार एसी, पुराने मॉडल की तुलना में करीब 10 फीसदी ज्यादा बिजली की बचत करेगा। हालांकि, यह तकनीकी सुधार एसी को पहले से महंगा बना देगा, क्योंकि इसकी गुणवत्ता पुराने 6 या 7-स्टार स्तर के एसी जैसी मानी जा रही है।
डीलर्स पहले से स्टॉक क्यों कर रहे हैं?
कीमतें बढ़ने की आशंका को देखते हुए डीलर्स ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। इसके पीछे कई वजहें हैं:
- नए नियम लागू होने से कीमतों में तेजी की संभावना
- पुराने स्टार रेटिंग वाले सस्ते एसी की बढ़ती मांग
- दिसंबर 2025 में ग्राहकों और डीलर्स की ओर से भारी प्री-बाइंग
- पुराने मॉडल्स को स्टोर कर भविष्य में बेचने की रणनीति
डीलर्स मानते हैं कि पुराने मॉडल्स अभी सस्ते हैं और गर्मियों में इनकी अच्छी मांग रह सकती है।

Copper Price Hike Impact: महंगी कमोडिटी से बढ़ी लागत
एसी बनाने में इस्तेमाल होने वाली तांबा ( Copper Prices) जैसी जरूरी धातुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग लागत में इजाफा हुआ है और मुनाफा कम हो रहा है। इसी वजह से कंपनियां जनवरी के बाद अप्रैल या मई में दूसरी बार कीमतें बढ़ा सकती हैं। इसका असर सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।
आगे कैसी रह सकती है बिक्री?
पिछले कुछ वर्षों में रूम एसी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2024 में एसी की बिक्री में करीब 40 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 2025 में मौसम और अन्य कारणों से मांग कमजोर रही। हालांकि, 2026 को लेकर इंडस्ट्री को अच्छी उम्मीदें हैं। रुकी हुई मांग, पहले से जमा स्टॉक और ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना को देखते हुए इस साल रूम एसी की बिक्री में 20 से 22 फीसदी तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Flipkart या Amazon किस सेल में मिलेंगे बंपर Offers, iPhone 17 पर मिलेगी जबरदस्त छूट


Download Android App
Download iOS App




