Copa del Rey में झटका: रियल मैड्रिड अल्बासेते से 3-2 से हारकर बाहर

Real Madrid Arbeloa debut loss

Real Madrid Arbeloa debut loss: Real Madrid के नए कोच Álvaro Arbeloa के लिए ये सपने जैसा शुरुआत नहीं रही। इस हफ्ते, जब क्लब ने जाबी अलोंसो की जगह अर्बेलोआ को मैनेजर बनाया, उम्मीद थी कि टीम की हालत सुधर जाएगी। लेकिन पहले ही मैच में, Real Madrid को सेकुंडा डिविजन की टीम Albacete के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा और कोपा डेल रे के राउंड ऑफ 16 से बाहर होना पड़ा।

Álvaro Arbeloa
Álvaro Arbeloa

Real Madrid Arbeloa debut loss

Real Madrid Arbeloa debut loss
Real Madrid Arbeloa debut loss

टीम कैप्टन डानी कार्वाजाल ने हार के बाद कहा, “आज हमने सबसे नीचे पहुँच गए। हम सेकंड डिविजन की टीम से बाहर हुए।” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि अब हर खिलाड़ी को खुद की और टीम की कमजोरी को समझकर मेहनत करनी होगी। कार्वाजाल ने फैंस से भी माफी मांगी और वादा किया कि टीम आने वाले महीनों में पूरी मेहनत करेगी ताकि हालात सुधर सकें।

कोच Álvaro Arbeloa ने भी हार पर प्रतिक्रिया दी और साफ कहा कि रियल मैड्रिड जैसे क्लब के लिए ड्रा भी बुरा है, हार तो और बड़ी बात है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम अभी अपने अच्छे फॉर्म में नहीं है और हमें बहुत काम करना होगा।”

Real Madrid Arbeloa debut loss: मैच का हाल और टीम की चुनौती

Albacete
Albacete

मैच की शुरुआत Albacete ने जोरदार की। जावियर विय्यार ने 42वें मिनट में कॉर्नर किक से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। रियल मैड्रिड ने फ्रांको मस्तांतुओनो के जरिए पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में बराबरी की, लेकिन 82वें मिनट में बेटानकोर ने गोल करके अल्बासेते को फिर से बढ़त दिला दी।

हालांकि रियल मैड्रिड इस समय लीगा में भी मुश्किल में है। ला लीगा में वे बार्सिलोना से चार पॉइंट पीछे हैं और चैंपियंस लीग में ग्रुप स्टेज में सातवें स्थान पर हैं। वहीं, अल्बासेते ने यह मैच जीतकर अपने हालिया पाँच मैचों के बिना जीत के सिलसिले को तोड़ दिया।

इस हार के बाद रियल मैड्रिड के फैंस और खिलाड़ियों के लिए चुनौती बड़ी है। टीम को खुद पर भरोसा रखकर जल्दी से जल्दी अपने फॉर्म को सुधारना होगा। कार्वाजाल और अर्बेलोआ दोनों ने स्पष्ट किया कि अब मेहनत और समर्पण ही टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाल सकते हैं।

Also Read: बांग्लादेश क्रिकेट में मचा बवाल, खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरने से किया इनकार, बीच सीजन कैंसिल होगा BPL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।