हैप्पी पटेल को पछाड़ कर फुकरों ने मारी बाजी, जानें पहले दिन कितने की करी कमाई

Rahu Ketu box office Collection day 1

Rahu Ketu Box Office Collection Day 1: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की नई कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ आज यानी 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में हल्की-फुल्की उत्सुकता देखी जा रही है। पहले दिन हिंदी में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 4.12% दर्ज की गई है।

Rahu Ketu Box Office Collection Day 1 : कितनी रही पहले दिन की कमाई?

Rahu Ketu box office Collection day 1
Rahu Ketu box office Collection day 1 ( Source : Social Media )

शुरुआती ट्रेंड की बात करें तो राहु केतु की कमाई अभी बेहद सीमित रही है। हालांकि, फिल्म विर दास और आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल’ के कुल कलेक्शन से सिर्फ करीब 2 लाख रुपये पीछे चल रही है। ‘हैप्पी पटेल’ अब तक लगभग 0.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Box Office 2026: कड़ी टक्कर में फंसी राहु केतु

Box Office 2026
Box Office 2026 ( Source : Social Media )

राहु केतु को बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर ‘हैप्पी पटेल’ से मिल रही है। दोनों ही फिल्में कॉमेडी जॉनर में हैं, ऐसे में दर्शकों का बंटवारा साफ नजर आ रहा है। वीकेंड पर ही यह साफ हो पाएगा कि कौन-सी फिल्म बाज़ी मारती है।

Rahu Ketu Story: कॉस्मिक कॉमेडी का अनोखा कॉन्सेप्ट

Rahu Ketu box office day 1
Rahu Ketu box office day 1 ( Source : Social Media )

ज़ी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, और विपुल गर्ग के निर्देशन में बनी यह फिल्म किस्मत, ग्रहों और अजीब परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में फिल्म को एक अलग तरह की कॉस्मिक कॉमेडी के तौर पर पेश किया गया था।

Pulkit Samrat ने कही दिल की बात

Rahu Ketu box office Collection day 1
Rahu Ketu box office Collection day 1 ( Source : Social Media )

फिल्म को लेकर पुलकित सम्राट ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम ने खूब मस्ती की। उनके मुताबिक, ‘राहु केतु’ एक अलग सोच वाली फिल्म है, जिसमें हास्य के साथ दिल भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की।

आगे क्या पलट पाएगी बाज़ी?

अब सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हैं। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा, तो राहु केतु अपनी रफ्तार पकड़ सकती है। फिलहाल पहले दिन के आंकड़े बेहद औसत माने जा रहे हैं।

Read More: Rahu Ketu Movie Review: आखिर क्या है इस फिल्म में, जो 2 घंटे तक हंसने पर कर देती है मजबूर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।