Steve Smith Angry on Babar Azam: बीबीएल 2025-26 में खेले गए सिडनी डर्बी के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं हैं। Big Bash League में Sydney Sixers और Sydney Thunder के बीच मुकाबले में Steve Smith और Babar Azam की फील्डिंग चर्चा का केंद्र गई।
Steve Smith Angry on Babar Azam: फील्डिंग के दौरान किया ब्लंडर

टॉस जीतकर सिडनी सिक्सर्स ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। थंडर की पारी के 16वें ओवर में डैनियल मैडिनसन ने एक तेज ग्राउंड शॉट खेला। गेंद को रोकने के लिए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ दोनों ने दौड़ लगाई। स्मिथ को उम्मीद थी कि गेंद के पास मौजूद बाबर डाइव लगाकर गेंद रोकेंगे, लेकिन बाबर बिना डाइव लगाए गेंद के ऊपर से निकल गए। यह देखकर स्मिथ साफ तौर पर नाराज़ दिखे और उन्होंने हाथ उठाकर इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर की। यह सीन कैमरे में कैद हो गया और स्टेडियम में बैठे फैंस के बीच भी हलचल मच गई।
“GET OUT THE WAY, BABAR!” 😂
How about these incidents with Steve Smith and Babar Azam 🫣 #BBL15 pic.twitter.com/Tnve7qNZvx
— KFC Big Bash League (@BBL) January 16, 2026
दूसरी बार भी की गलती

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अगली ही गेंद पर एक बार फिर फील्डिंग में कन्फ्यूजन देखने को मिला। स्मिथ गेंद को रोककर थ्रो करने ही वाले थे कि तभी बाबर उनके सामने आ गए। कुछ पल के लिए टक्कर का खतरा तक पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते दोनों बच गए। इसके बाद स्मिथ इशारों में बाबर को कुछ कहते हुए भी दिखे, जिसे फैंस ने सरेआम फटकार के तौर पर लिया।
बल्लेबाजी में दिखाया दम

हालांकि फील्डिंग में हुई इस किरकिरी के बावजूद, बल्लेबाजी में दोनों ने शानदार तालमेल दिखाया। सिक्सर्स की पारी में स्मिथ और बाबर ने ओपनिंग विकेट के लिए तेज़ साझेदारी की। स्मिथ ने आक्रामक अंदाज में सिर्फ 42 गेंदों पर 100 रन ठोक दिए, जबकि बाबर ने 39 बॉल में 47 रन की धीमी मगर टिकाऊ पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पंहुचा दिया। आखिर में सिडनी सिक्सर्स को 5 विकेट से शानदार जीत भी मिली।
Also Read: T20 World Cup से बाहर हुआ एक और स्टार खिलाड़ी, टीम के लिए आई बुरी खबर


Download Android App
Download iOS App




