Breaking: मुंबई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Summary :

Mumbai court bomb threat: मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। पुलिस ने लोकल थाने और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) को अलर्ट कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ देर पहले फैमिली कोर्ट प्रशासन को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीम मौके पर पहुंच…

Mumbai court bomb threat: मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। पुलिस ने लोकल थाने और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) को अलर्ट कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ देर पहले फैमिली कोर्ट प्रशासन को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ।

ईमेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने कोर्ट के पूरे परिसर की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी। स्निफर डॉग्स और अन्य उपकरणों की मदद से हर कोने की तलाशी ली जा रही है।

Mumbai Court Bomb Threat: जांच में क्या मिला?

अभी तक जांच में किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह धमकी फर्जी हो सकती है, जैसा कि पिछले कुछ महीनों में मुंबई के कई कोर्ट्स (जैसे बॉम्बे हाईकोर्ट, एस्प्लेनेड और अन्य मजिस्ट्रेट कोर्ट्स) में मिली धमकियां ज्यादातर फर्जी साबित हुई थीं। फिर भी, सावधानी के तौर पर कोर्ट परिसर में सतर्कता बरती जा रही है।

Mumbai News Today: पुलिस कार्रवाई जारी

पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। साइबर सेल ने ईमेल का आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी डिटेल्स ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकी के पीछे क्या मकसद था और क्या यह किसी व्यक्तिगत विवाद, राजनीतिक कारण या महज मजाक से जुड़ा है।

Mumbai Court Bomb Threat: कोर्ट में कामकाज बाधित

फिलहाल कोर्ट में कामकाज प्रभावित हुआ है और लोगों से अपील की गई है कि वे शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद और जानकारी दी जाएगी। मुंबई पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: BMC Election 2026 LIVE: जीत पर CM फडणवीस बोले-हमारी आत्मा हिंदू की तरह है, हमें हिंदुत्व पर विश्वास…जनता का बहुत आभार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।