Palash Muchhal Exposed: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर यह रिश्ता टूट गया। दिसंबर में दोनों ने सोशल मीडिया के ज़रिए शादी रद्द होने की पुष्टि की थी और निजी ज़िंदगी को लेकर चुप्पी साधने की अपील की थी। अब महीनों बाद इस मामले में एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको चौंका दिया है।
Palash Muchhal Exposed: पलाश की हुई थी पिटाई

स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यान का दावा है कि वह शादी से जुड़े एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां पलाश को एक दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके मुताबिक, यह नज़ारा इतना चौंकाने वाला था कि मौके पर मौजूद भारतीय महिला क्रिकेटरों का गुस्सा फूट पड़ा और कथित तौर पर पलाश की पिटाई तक हो गई। इसी घटना के बाद शादी पूरी तरह टूट गई।
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से विद्यान माने ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से सब कुछ देखा। उनके मुताबिक हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे और इसके बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्ते पूरी तरह खत्म हो गए। विद्यान ने यहां तक दावा किया कि वह मानकर चल रहे थे कि शादी के बाद पलाश और स्मृति सांगली में बसेंगे, लेकिन जो हुआ वह किसी ने सोचा भी नहीं था।
धोखाधड़ी का लगाया आरोप

इतना ही नहीं, विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर पैसों की धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि पलाश ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे करीब 40 लाख रुपये लिए थे। भरोसा दिलाया गया था कि छह महीने में फिल्म पूरी हो जाएगी, लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही पैसे वापस किए गए। विद्यान का आरोप है कि शादी रद्द होने के बाद पलाश ने उनसे संपर्क तक तोड़ लिया।

गौरतलब है कि 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी तय थी। शुरुआत में इसे स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से टाला गया था। बाद में दोनों की ओर से शादी रद्द होने की घोषणा कर दी गई। उस वक्त वजह निजी बताई गई थी, लेकिन अब सामने आए इन आरोपों ने पूरे मामले को एक नया और सनसनीखेज मोड़ दे दिया है।
इन दावों पर अब तक पलाश मुच्छल या स्मृति मंधाना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह खुलासा सोशल मीडिया और खेल जगत में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।


Download Android App
Download iOS App




