नई Duster ने मचाया तहलका, 3 Powerful Engine, नया केबिन, Advance Features के साथ हुई पेश, जानें कैसे करें बुकिंग

Summary :

2026 Renault Duster Unveiled: Renault Duster की लगभग 3 साल बाद धमाकेदार वापसी हो गई है। वर्ष 2022 में Duster की पहली जनरेशन को बंद कर दिया था लेकिन उस समय कार ने अपने पावरफुल इंजन और दमदार फीचर्स के दम पर गर्दा उड़ा दिया था लेकिन अब एक बार फिर इस कार को पेश कर दिया है जिससे मिड SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और माना जा रहा है कि अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि इस कार को 3 नए पावरफुल इंजन विकल्प के साथ पेश…

2026 Renault Duster Unveiled: Renault Duster की लगभग 3 साल बाद धमाकेदार वापसी हो गई है। वर्ष 2022 में Duster की पहली जनरेशन को बंद कर दिया था लेकिन उस समय कार ने अपने पावरफुल इंजन और दमदार फीचर्स के दम पर गर्दा उड़ा दिया था लेकिन अब एक बार फिर इस कार को पेश कर दिया है जिससे मिड SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और माना जा रहा है कि अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है।

बता दें कि इस कार को 3 नए पावरफुल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है, नया केबिन के साथ ही शानदार लुक और फीचर्स को शामिल किया गया है। विस्तार से जानते है फीचर के बारे में और कार की बुकिंग कैसे करें..

2026 Renault Duster Unveiled

2026 Renault Duster Unveiled
2026 Renault Duster Unveiled

2022 वर्ष में अलविदा लेने के बाद सभी को एक बार फिर से Renault duster का बेसब्री से इंतजार था और इसके पेश होने के बाद यह अपनी धाक जमाने में कामयाब हो सकती है। नई डस्टर कार में लुक में बदलाव किया गया है और अब बोल्ड, मस्कुलर लुक दिया गया है साथ ही फ्रंट में बड़े बंपर LED DRLs, कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स कार के लुक में चार चांद लगा देते है। शानदार रोड प्रेजेंस के लिए लुक के साथ ही बड़े अलॉय व्हील्स भी दिए गए है।

Renault duster Interior 2026

पहले के मुकाबले अब नया केबिन हाईटेक फीचर्स से लैस है जिससे यह कार के अंदर प्रीमियम फील देता है। बता दें कि कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले, 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ को भी शामिल किया गया है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। बूट स्पेस में भी की कमी नहीं की गई है और 700 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

Renault duster Powerful Engine

2026 Renault Duster Unveiled
2026 Renault Duster Unveiled
  • नई Duster में शानदार फीचर के साथ ही तीन पावरफुल इंजन के विकल्प दिए गए है।
  • पहला Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन दिया गया है यह 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है।
  • दूसरा 1.8 लीटर का E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसमें 1.4 kWh बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • तीसरा TCe 100 पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह 100 PS पावर देता है।

ALSO READ: Sporty Look, शानदार फीचर, 50 की एवरेज! सिर्फ 90 हजार के बजट में नई Pulsar 125 ने मचाया गदर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।