Sanjay Mishra और Neena Gupta ने मचाया बवाल, सस्पेंस और थ्रिल से भरी फिल्म ‘Vadh 2’ का ट्रेलर आउट

Summary :

Vadh 2 Trailer Out: डायरेक्टर और प्रोड्यूसर लव रंजन वैसे तो कई हिट्स दे चुके हैं, लेकिन पहली बार वो एक थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म लेकर आ रहे है. जिसको लेकर हर तरफ जोर-शोर से चर्चाएं हो रही है. जी हां लव अपनी अपकमिंग फिल्म‘वध 2’ को लेकर चर्चाओं में है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. ट्रेलर में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट के साथ एक नई कहानी दिखाई गई है, जबकि इस फिल्म की एक्चुअल स्टोरी को अभी भी सस्पेंस…

Vadh 2 Trailer Out: डायरेक्टर और प्रोड्यूसर लव रंजन वैसे तो कई हिट्स दे चुके हैं, लेकिन पहली बार वो एक थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म लेकर आ रहे है. जिसको लेकर हर तरफ जोर-शोर से चर्चाएं हो रही है. जी हां लव अपनी अपकमिंग फिल्म‘वध 2’ को लेकर चर्चाओं में है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. ट्रेलर में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट के साथ एक नई कहानी दिखाई गई है, जबकि इस फिल्म की एक्चुअल स्टोरी को अभी भी सस्पेंस में रखा गया है.

Vadh 2 Star Cast: वध 2 में नजर आएंगे नए कलाकार


ट्रेलर में पुलिस और सस्पेक्ट के बीच होने वाले कॉन्फ्लिक्ट्स देखने को मिल रहे है जो कि काफी गंभीर और रियल लग रहे है. वहीं फिल्म में एक अलग तरह का इमोशन भी नजर आ रहै है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ, लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘वध 2’ में कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला के साथ-साथ नए कलाकार अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी नजर आएंगे. ये फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Vadh 2 Storyline: थ्रिलर-मिस्ट्री कहानी से भरपूर है ‘वध 2’

Vadh 2 Trailer Out
Vadh 2 Trailer Out (Source: Social Media)

एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को लेकर बात करते हुए लेखक और निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा था कि, ‘वध 2 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मजबूत कहानी और साफ-सुथरे किरदारों के साथ एक अलग अनुभव दे. हमने स्टोरीटेलिंग को एक कदम आगे बढ़ाया है, ताकि दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री मिले. ट्रेलर वध 2 की उसी नैतिक रूप से जटिल दुनिया की झलक देता है, जहां सच साफ तौर पर नजर नहीं आता.’

Luv Ranjan On Vadh 2: ‘वध 2’ में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और कुमुद मिश्रा

Vadh 2 Trailer Out
Vadh 2 Trailer Out (Source: Social Media)

वहीं प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा कि, ‘वध 2 पहली फिल्म की सोच और इमोशनल गहराई को आगे बढ़ाती है, लेकिन बिल्कुल नई कहानी के साथ. इसकी खास बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी की अगुवाई शानदार सीनियर एक्टर्स संजय मिश्रा और नीना गुप्ता कर रहे हैं, और उनके साथ कुमुद मिश्रा भी जुड़े हैं. तीनों की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस यह साबित करती है कि मजबूत कहानियां उम्र और तय दायरों से ऊपर होती हैं.’

Vadh 2 Trailer Out: ‘वध 2’ में दिखेगी नई कहानी

Vadh 2 Trailer Out
Vadh 2 Trailer Out (Source: Social Media)

लव के साथी प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने उनकी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘IFFI में वध 2 को जो रिस्पॉन्स मिला और दर्शकों का वध से जो इमोशनल कनेक्शन रहा है, वह इस फिल्म की दुनिया के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को दिखाता है. इससे हमारा यह भरोसा और पक्का होता है कि दर्शक आज भी मायने रखने वाली, किरदारों पर आधारित कहानियां देखना चाहते हैं.

वध 2 वही बात आगे बढ़ाती है जो पहले दर्शकों को पसंद आई थी, साथ ही कुछ नया और असरदार भी पेश करती है.’ ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इस नई कहानी और इमोशन से भरी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से मेकर्स की उम्मीद अमुसार प्यार मिल पाता है या नहीं.

Read More: DJ Snake को हुई गंभीर बिमारी, अब म्यूजिक प्रोड्यूसर नहीं करेंगे Indian Tour

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।