DJ Snake India Tour Cancel: फ्रांस के मोस्ट पॉपुलर डीजे और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रोड्यूसर डीजे स्नेक भारत में अपना सनबर्न एरेना टूर करने वाले थे, जो कि फरवरी में छह शहरों में होने वाला था. लेकिन अब उन्होंने अपनी ये टूर रद्द कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद डीजे स्नेक ने बीते दिन सोमवार को दी, जब उन्होंने बताया कि वो “स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं” और अगले महीने की शुरुआत में डॉक्टर की सलाह पर सर्जरी करवाएंगे. हालांकि ये खबर उन फैंस के लिए एक बड़ा झटका है जो इंडियन स्टेज पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
DJ Snake Surgery: डीजे स्नेक को करवानी है सर्जरी

डीजे स्नेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर अपनी सिचुएशन और अपने सामने मौजूद मुश्किल हालातों के बारे में बताया. अपने बयान में डीजे स्नेक ने लिखा कि, “हे दोस्तों, मैं कुछ समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा हूं, और आखिरकार इसका असर मुझ पर पड़ ही गया है. अपने डॉक्टरों से बात करने के बाद, मुझे फरवरी की शुरुआत में सर्जरी करवानी होगी. ये ऐसी चीज है जिसे मैं अब और टाल नहीं सकता और इसके बाद मुझे पूरी तरह से आराम करने और ठीक होने के लिए एक महीने का समय चाहिए होगा.”
DJ Snake Gives Information: सोशल मीडिया पर दी स्वासथ्य की जानकारी

अपने फैसले की कठिनाई पर जोर देते हुए, डीजे स्नेक ने इसे “बेहद मुश्किल” बताया और आगे कहा कि, “इसका मतलब है कि मुझे अपने सभी शो रद्द करने पड़ रहे हैं, जिसमें भारत का दौरा भी शामिल है, और यह फैसला लेना बेहद कठिन रहा है. लेकिन मुझे पूरी तरह से ठीक होना है और यही एकमात्र तरीका है. आपके प्यार और मुझे समझने के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर वापस आऊंगा. विलियम”
Sunburn Arena Tour: कब होना था डीजे स्नेक का इंडियन टूर

आपको बता दें कि सनबर्न एरेना टूर डीजे स्नेक का भारत में तीसरा स्टेज परफॉर्मेंस होता। ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नोमिनेटेड इस कलाकार का टूर पिछले साल सितंबर में कोलकाता से शुरू होकर अक्टूबर में दिल्ली-एनसीआर में खत्म होना था. लेकिन बाद में प्लॉन को बदला गया और टूर को अब कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में 6 फरवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित किया गया.
DJ Snake India Tour Cancel: भारत के लोगों का डीजे स्नेक के साथ रिश्ता

स्टेज के बाहर विलियम ग्रिगासिन के नाम से मशहूर डीजे स्नेक ने सालों से इंडियन दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया है. भारत में उनके कॉन्सर्ट हाउसफुल रहते हैं और फैंस एक्साइटमेटं से भरे रहते हैं. उनके पिछले कॉन्सर्ट में तो इतनी भीड़ उमड़ी थी कि लोग हर गाने पर उनके साथ गाते और जोश से नाचते नजर आए थे.
ऐसे में सनबर्न एरिना टूर के रद्द होने का मतलब है कि कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर के फैंस को डीजे स्नेक की इंडियन स्टेज पर वापसी के लिए और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अब वो सर्जरी के बाद अपनी रिकवरी पर ध्यान देंगे और अपनी मेडिकल टीम द्वारा दी गई सलाह के अनुसार आराम करने के बाद ही टूर पर वापस आएंगे.
Read More: Border 2 के आते ही टूटा Dhurandhar का रिकॉर्ड, दूसरे दिन की छप्पर फाड़ कमाई


Download Android App
Download iOS App




