Vivo X200T Launching in India: Vivo ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को पेश किया है और आज Vivo X200T को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दी थी और दोपहर 12 बजे आज लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में ट्रीपल रियर कैमरा, बड़ी बैटरी, दमदार चिपसेट के साथ दो आकर्षक कलर के विकल्प दिए गए है। साथ ही यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। अगर आप भी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो विस्तार से जानते है इस स्मार्टफोन की कीमत और सभी जानकारी के बारे में…
Vivo X200T Launching in India

आज कंपनी ने दोपहर 12 बजे इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है लेकिन फीचर की जानकारी से पहले ही पर्दा उठा दिया था इंतजार सिर्फ स्मार्टफोन के लॉन्च होने का था। बता दें कि इस स्मार्टफोन में Zeiss के साथ मिलकर शामिल किए गए ट्रीपल रियर कैमरा सेटअप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस स्मार्टफोन में 50MP का ऑल-कैमरा सिस्टम दिया गया है साथ ही मेन कैमरा में 100X का डिजिटल जूम भी दिया गया है, वहीं मैक्रो फोटोग्राफी के लिए भी 20X तक का जूम दिया गया है। विस्तार से जानते है सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में..
Vivo X200T Specifications

- Display: 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्पले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।
- Processor: MediaTek Dimensity 9400+ का दमदार चिपसेट दिया गया है।
- Rear Camera Setup: 50MP मेन (Sony IMX921) कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (Sony IMX882) के साथ दिया गया है।
- Front Camera: 32 MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है।
- Battery: 6,200mAh की बड़ी बैटरी 90W वायर्ड, 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
- Colour: Seaside Lilac और Stellar Black कलर का विकल्प दिया गया है।
ALSO READ: बजट रखें तैयार, इस दिन लॉन्च होगा iPhone 18, A20 Pro Chip, 6.27 इंच Display समेत कई जानकारी हुई लीक


Download Android App
Download iOS App




