IND vs NZ: सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम में बड़ा बदलाव, इन दो खिलाडियों पर गिरी गाज

Summary :

New Zealand Squad Changes: टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बड़ा फैसला लिया है। सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले हारने के बाद कीवी टीम का आत्मविश्वास बुरी तरह डगमगा गया है और इसी बीच टीम मैनेजमेंट ने स्क्वाड में बदलाव करते हुए दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। New Zealand Squad Changes: इन दो खिलाड़ियों को किया आउट न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार, 26 जनवरी को तेज…

New Zealand Squad Changes: टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बड़ा फैसला लिया है। सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले हारने के बाद कीवी टीम का आत्मविश्वास बुरी तरह डगमगा गया है और इसी बीच टीम मैनेजमेंट ने स्क्वाड में बदलाव करते हुए दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

New Zealand Squad Changes: इन दो खिलाड़ियों को किया आउट

New Zealand Squad Changes
New Zealand Squad Changes

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार, 26 जनवरी को तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन को टी20 स्क्वाड से रिलीज कर दिया। 24 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क ने नागपुर में भारत के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और चार ओवर में 40 रन खर्च कर सिर्फ एक विकेट ही ले सके। वहीं, टिम रॉबिन्सन को भी पहले टी20 में मौका मिला, जहां उन्होंने 15 गेंदों पर 21 रन बनाए, मगर इसके बाद उन्हें भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

New Zealand Squad Changes
New Zealand Squad Changes

इन दोनों खिलाड़ियों की जगह अनुभवी मैट हेनरी और टिम साइफर्ट को टीम में शामिल किया गया, जो अगले मैचों में सीधे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। तीसरे टी20 में भी यही संयोजन बरकरार रखा गया, जिसके बाद क्लार्क और रॉबिन्सन को एक-एक मैच खेलने के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया।

बोर्ड ने की आधिकारिक घोषणा

New Zealand Squad Changes
New Zealand Squad Changes

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट अब टीम कैंप में मौजूद हैं, जबकि फिन एलन गुरुवार को त्रिवेंद्रम में टीम से जुड़ने वाले आखिरी खिलाड़ी होंगे। फिन एलन हाल ही में बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने 11 मैचों में 466 रन बनाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अब एलन से सीरीज के आखिरी दो मैचों में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के लिए अहम साबित हो सकता है।

Also Read: पत्रकारों की एंट्री बंद, सवालों में ICC: T20 वर्ल्ड कप को लेकर बढ़ा विवाद

Rahul Singh Karki