CM Yogi Janata Darshan: सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याएं लेकर आए नागरिकों की बातें गंभीरता से सुनीं, प्रार्थना पत्र पढ़े और आत्मीय शब्दों में आश्वस्त किया— “घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित की समस्या पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
CM Yogi Instructions: करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं
गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। वे स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों तक पहुंचे और अपनत्व के साथ “कहां से आए हैं, क्या बात है” कहते हुए एक-एक व्यक्ति की बात सुनी। प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने समयबद्ध और संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए। भूमि कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई के आदेश भी दिए।
CM Yogi Gorakhpur: बीमारों को भरोसा, इलाज में नहीं होगी धन की कमी
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इलाज में धन की कमी बाधा नहीं बनेगी और सरकार भरपूर मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता प्रदान की जा सके। इस दौरान बच्चों को उन्होंने प्यार-दुलार दिया, पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और मिष्ठान्न भी बांटे।
CM Yogi Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत दिनचर्या
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंशों को नाम लेकर पुकारा, उन्हें दुलार किया और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। गोशाला में मौजूद मोर ‘पुंज’ को भी उन्होंने स्नेहपूर्वक भोजन कराया।
यह भी पढ़ें: घर का दरवाजा तय करता है आपकी किस्मत, वास्तु की ये गलती बढ़ा सकती है परेशानी


Download Android App
Download iOS App






