Rav Sahab का अचानक मूड क्यों बिगड़ा? ओरी को पड़ा 1 जोरदार थप्पड़, वीडियो ने मचाया भयानक बवाल

Summary :

Elvish Yadav Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव और यूट्यूबर ओरहान अवतरामानी (ओरी) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश अचानक ओरी को थप्पड़ मार देते हैं। फैंस वीडियो देखकर दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड या प्रमोशनल वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ ने एल्विश को सही ठहराया। Elvish Yadav Viral Video: क्या है वीडियो में? वीडियो में ओरी फोन चला रहे हैं और एल्विश उनके बगल में खड़े हैं। अचानक, एल्विश उन्हें थप्पड़ मारते हैं। यह…

Elvish Yadav Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव और यूट्यूबर ओरहान अवतरामानी (ओरी) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश अचानक ओरी को थप्पड़ मार देते हैं। फैंस वीडियो देखकर दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड या प्रमोशनल वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ ने एल्विश को सही ठहराया।

Elvish Yadav Viral Video: क्या है वीडियो में?

Elvish Yadav Viral Video
Elvish Yadav Viral Video ( Source : Social Media )

वीडियो में ओरी फोन चला रहे हैं और एल्विश उनके बगल में खड़े हैं। अचानक, एल्विश उन्हें थप्पड़ मारते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है और हजारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये पॉडकास्ट शूट का हिस्सा है, प्रैंक वीडियो लगता है।” वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि ओरी की हरकतों के बाद यह सही था।

Rav Sahab एल्विश और ओरी का कोई रिएक्शन नहीं

Rav Sahab
Rav Sahab ( Source : Social Media )

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद दोनों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशल बयान नहीं आया है। फैंस अब भी इस वीडियो के सच और झूठ के बीच उलझे हुए हैं।

Orry Gets Slapped: फैंस की प्रतिक्रिया

Orry Gets Slapped
Orry Gets Slapped ( Source : Social Media )
  1. कुछ ने कहा: “वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है।”
  2. कुछ ने लिखा: “एल्विश ने सही किया।”
  3. कई लोग इसे AI वीडियो या प्रैंक शूट मान रहे हैं।

एल्विश यादव हमेशा से अपने विवादित अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। यह वीडियो उनके फैंस के लिए नया चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

Read More: DJ Snake को हुई गंभीर बिमारी, अब म्यूजिक प्रोड्यूसर नहीं करेंगे Indian Tour…..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।