कनॉट प्लेस में सड़क पर जिस कारोबारी शिवम गुप्ता की हत्या हुई, उसकी जांच कहां तक पहुंची, जानिए

Summary :

Shivam Gupta Murder Case : दिल्ली के कनॉट प्लेस में 36 वर्षीय कारोबारी को मामूली कहासुनी के बाद कुछ डिलिवरी बॉय ने बुरी तरह पीट कर मार डाला। आरोपियों ने कारोबारी के सिर,पर हेलमेट से ताबड़तोड़ कई वार किए। गंभीर रूप से घायल कारोबारी कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, मगर 19 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक कारोबारी की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। परिवार के बयान के अनुसार 2 जनवरी की शाम शिवम अपने एक दोस्त के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस…

Shivam Gupta Murder Case : दिल्ली के कनॉट प्लेस में 36 वर्षीय कारोबारी को मामूली कहासुनी के बाद कुछ डिलिवरी बॉय ने बुरी तरह पीट कर मार डाला। आरोपियों ने कारोबारी के सिर,पर हेलमेट से ताबड़तोड़ कई वार किए। गंभीर रूप से घायल कारोबारी कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, मगर 19 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक कारोबारी की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है।

परिवार के बयान के अनुसार 2 जनवरी की शाम शिवम अपने एक दोस्त के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस गए थे। पुलिस के मुताबिक देर रात कोनॉट प्लेस के ई-ब्लॉक, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक शिवम और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई। बात बहस ने विवाद का रूप ले लिया और उनका आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने शिवम के सिर पर हेलमेट से कई वार कर दिए।

Shivam Gupta Murder Case : पुलिस को मिली मामले की जानकारी

Shivam Gupta Murder Case
Shivam Gupta Murder Case (source : social media)

3 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली कि एक युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा पीड़ित व्यक्ति अचेत अवस्था में है। शिवम को वहां से LNJP अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में कई जगह गंभीर अंदरूनी चोट के बारे में बताया।

Delhi Businessman Shivam Gupta Death : परिवारजन ने कहा

Shivam Gupta Murder Case
Shivam Gupta Murder Case (source : social media)

अपने इकलौते बेटे शिवम गुप्ता की मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाला शिवम ने जब राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक ई ब्लॉक में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलने पर नजदीक कंपनी के एक प्रतिनिधि से पानी मांगा, इस दौरान आरोपियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई.

शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा 2 जनवरी की शाम घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं आया। उन्होंने लगातार फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पुलिस का फोन आया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है।

पिता के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने पर शिवम की हालत बेहद नाजुक थी। वह किसी को पहचान नहीं पा रहा था। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की सलाह पर 4 जनवरी को उसे RML रेफर किया गया, जहां 5 जनवरी को सर्जरी हुई।

परिवार को कुछ समय के लिए उम्मीद जगी, क्योंकि सर्जरी के बाद शिवम डॉक्टरों की आवाज पर प्रतिक्रिया देने लगा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद 19 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

Shivam Gupta Murder Mystery : क्या लिया दिल्ली पुलिस ने एक्शन

Shivam Gupta Murder Case
Shivam Gupta Murder Case (source : social media)

पहले पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। लेकिन शिवम की मौत के बाद यह धारा हत्या की धारा में तब्दील कर दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला दर्ज करने के बाद घटनास्थल पर लगे करीब 100 से ज्यादा CCTV फुटेज को खंगाला गया, जिसके आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली वाले रहे सावधान! हर दिन गायब हो रहे है 54 लोग, हैरान कर देंगे कुल आंकड़े

 

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।