दिल्ली वाले रहे सावधान! हर दिन गायब हो रहे है 54 लोग, हैरान कर देंगे कुल आंकड़े

Summary :

Delhi Missing People 2026: दिल्ली में हर दिन लोगों के गायब होने के आंकड़ो ने हर किसी को चौंका दिया है। व्यस्क लोगों के साथ ही सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चीयां दिल्ली से लापता हो रही है और पुलिस सभी का सुराग तक नहीं लगा पाई है।  सिर्फ जनवरी महीने के 27 दिनों में ही दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए है जिनमें 137 सिर्फ बच्चे शामिल है। बता दें कि 807 लोगों में सिर्फ 235 लोगों की लोकेशन का पता चला है लेकिन 572 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। Delhi Missing People 2026 दिल्ली…

Delhi Missing People 2026: दिल्ली में हर दिन लोगों के गायब होने के आंकड़ो ने हर किसी को चौंका दिया है। व्यस्क लोगों के साथ ही सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चीयां दिल्ली से लापता हो रही है और पुलिस सभी का सुराग तक नहीं लगा पाई है।  सिर्फ जनवरी महीने के 27 दिनों में ही दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए है जिनमें 137 सिर्फ बच्चे शामिल है। बता दें कि 807 लोगों में सिर्फ 235 लोगों की लोकेशन का पता चला है लेकिन 572 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

Delhi Missing People 2026

Delhi Missing People 2026
Delhi Missing People 2026

दिल्ली से लापता हो रहे लोगों के आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 807 लोगों में से अभी 572 लोगों का सुराग नहीं लगा है, वहीं वयस्कों में 616 लोग लापता है जिनमें 90 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। कुल आंकड़ों में से 181 की लोकेशन का पता लगा है और 435 वयस्क का सुराग नहीं लगा है। नाबालिगों के आंकड़ों की बात करें तो कुल 191 लोग लापता हुए है जिनमें 29 लड़कियां और 19 लड़के शामिल हैं। इन लोगों में से सिर्फ 48 बच्चों की लोकेशन ट्रेस हुई है लेकिन 137 नाबालिग का सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है।

Delhi Missing Cases

इन आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा महिलाएं और कम उम्र की लड़कियां गायब हुई है जिससे दिल्ली में लड़कियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। 807 लोगों से लगभग दो-तिहाई महिलाएं गायब है जिसमें सिर्फ 509 महिलाएं और 298 पुरूष की संख्या शामिल है। वर्ष 2026 की शुरूआती महीने में ही लोगों के गायब होने के आंकड़े सामने आना और लोकेशन का सुराग ना लगने के कारण कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते है।

Delhi Missing Persons Cases

Delhi Missing People 2026
Delhi Missing People 2026

दिल्ली में वर्ष 2026 में ही नहीं ब्लकि वर्ष 2025 में भी लगभग 5915 लोग लापता हुआ था जिनमें से सिर्फ 4424 लोगों का सुराग हाथ लगा था और 1491 लोगों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था। बता करें वर्ष 2016 से 2026 तक के बीच की तो इन समय में 60694 लोगों के लापता होने के आंकड़े सामने आए थे जिनमें से 6931 लोगों का पता नहीं लगा था और 53763 का सुराग पुलिस को हाथ लग गया था। अब एक बार फिर बच्चों के लापता होने के आंकड़े सामने आए है।

ALSO READ: शर्म से डूब मरो! 14 साल की बेटी से बाप ने किया कई बार रेप, आधी रात को करता था ये हैवानियत; पड़ोसियों ने खोले राज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।