Delhi Paharganj Rape Case: आजकल, किसी भी रिश्ते को बनाए रखना और उसे ठीक से निभाना एक बहुत बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हर रिश्ते में कड़वाहट आ रही है, और भरोसा कम होता जा रहा है। भरोसे का बंधन बहुत कमज़ोर और नाज़ुक होता जा रहा है। चाहे वह बाप-बेटी का रिश्ता हो या भाई-बहन का, हर रिश्ते में बदनामी और वासना तेज़ी से बढ़ रही है। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपको हर दिन कई ऐसे आपराधिक मामलों के बारे में सुनने और पढ़ने को मिलता है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के साथ घिनौना काम किया है या एक भाई ने अपनी ही बहन का रेप किया है।
अब दिल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली के पहाड़गंज में आखिर क्या हुआ। इस घटना की पूरी सच्चाई चौंकाने वाली हैं।
Minor Sexually Assaulted: क्या है पूरा मामला?
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज में 14 साल की बेटी से उसके सगे बाप ने कई बार रेप किया। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को इस घटना की शिकायत करने वाली आठवीं क्लास की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह शिकायत दर्ज कराने आई है क्योंकि उसे अपने छोटे भाई-बहनों की जान का डर है।
पीड़िता अपने दोस्त के माता-पिता के साथ (जो उसके मकान मालिक भी हैं) उनके साथ पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसकी मां लगभग 15 दिन पहले बिहार गई थी, जिसके बाद उसके साथ गलत होना शुरू हो गया।
Delhi Crime News: पुलिस ने क्या कुछ बताया? (Delhi Paharganj Rape Case)
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात उसके पिता ने घर पर उसका रेप किया। युवती ने बताया कि, जब उसने इसका विरोध किया तो पिता ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, “लड़की ने कहा है कि पिछले 10 दिनों के अंदर 4-5 बार ऐसी हैवानियत हुई है।”
यह भी पढ़ें: Rampur Son Murder Mother Case: नशे की लत में अंधा हुआ बेटा! पैसे न मिलने पर मां को पत्थर से कुचलकर मार डाला

























