‘अंशुमान’ से ‘सूर्यकांत’ तक, अपने लाडले को दें सूर्य देव से जुड़ें ये 50+ नाम, देखें पूरी लिस्ट और अर्थ

Summary :

Baby Names Inspired by Lord Surya: बच्चे के नामकरण पर माता-पिता ही नहीं पूरा परिवार उसे दिए जाने वाले नाम को लेकर बेहद कंफ्यूज और परेशान रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में माना जाता है कि बच्चे को दिए जाने वाले नाम का गहरा असर उसके जीवन और व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए सबसे यूनिक और खूबसूरत नाम रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी Surya Names for Baby Boy की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इसकी पूरी लिस्ट और अर्थ दिखाएंगे। जिसे आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं।…

Baby Names Inspired by Lord Surya: बच्चे के नामकरण पर माता-पिता ही नहीं पूरा परिवार उसे दिए जाने वाले नाम को लेकर बेहद कंफ्यूज और परेशान रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में माना जाता है कि बच्चे को दिए जाने वाले नाम का गहरा असर उसके जीवन और व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए सबसे यूनिक और खूबसूरत नाम रखना पसंद करते हैं।

अगर आप भी Surya Names for Baby Boy की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इसकी पूरी लिस्ट और अर्थ दिखाएंगे। जिसे आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। इस बेबी नेम लिस्ट में दिया गया हर नाम सुनने में बेहद मॉडर्न लगता है। इतना ही नहीं यहां दिए गए सभी नाम किसी न किसी तरह से सूर्य देव से जुड़े हैं।

Baby Names Inspired by Lord Surya: सूर्य देव से जुड़े लड़कों के यूनिक नाम

Sun God Baby Names
Sun God Baby Names (Source: social media)

1. अंशुमान – किरणों का स्वामी
2. अर्क – सूर्य की शुद्ध किरण
3. अरुण – सूर्योदय की लालिमा
4. आदित्य – माता अदिति का पुत्र (सूर्य)
5. आरणव – सूर्य जैसा विशाल
6. आरुष – सूर्य की पहली किरण
7. आर्यांश – सूर्य का एक हिस्सा
8. अविराज – सूर्य की तरह चमकने वाला
9. अयांश – प्रकाश की पहली किरण
10. ईशान – भगवान शिव (सूर्य जैसा तेज)

11. ऊर्जस्वित – ऊर्जा और शक्ति से भरपूर
12. ओजस – दिव्य चमक या तेज
13. ओजस्व – शक्तिशाली और तेजस्वी
14. किरण – प्रकाश की किरण
15. क्षितिज – जहां सूर्य और पृथ्वी मिलते हैं
16. चित्रांश – सूर्य का एक सुंदर अंश
17. तपन – ताप और ऊर्जा देने वाला
18. तरुण – युवा सूर्य
19. तेजस – चमक और प्रताप
20. दर्श – देखने योग्य (सूर्य जैसा सुंदर)

 Surya Names for Baby Boy
Surya Names for Baby Boy (Source: social media)

21. दिनेश – दिन के देवता
22. दिनकर – दिन की शुरुआत करने वाला
23. दीप्त – देदीप्यमान या चमकता हुआ
24. दिव्यांश – दिव्य प्रकाश का हिस्सा
25. दिवित – अमर (सूर्य की तरह अविनाशी)
26. नभस – आकाश में चमकने वाला
27. नव्यांश – नई सुबह का अंश
28. निखिल – संपूर्ण (जैसे सूर्य पूरे विश्व को ढकता है)
29. पार्थ – राजा (सूर्यपुत्र कर्ण का एक नाम)
30. प्रभाकर – प्रकाश करने वाला

31. प्रणव – पवित्र ध्वनि (सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक)
32. प्रत्यूष – सूर्योदय का समय
33. पुष्कर – सूर्य जैसा तेजस्वी कमल
34. प्रियांशु – सूर्य की प्रिय किरण
35. भानु – “शानदार, तेजस्वी, सूर्य”
36. भास्कर – प्रकाश फैलाने वाला
37. मयुख – प्रकाश की किरण
38. मार्तंड – ब्रह्मांड का रक्षक सूर्य
39. मिहिर – सूर्य
40. यश्वंत – कीर्तिवान (सूर्य जैसा यशस्वी)

Energy Inspired Baby Names
Energy Inspired Baby Names (Source: social media)

41. युवान – शक्तिशाली और ऊर्जावान
42. रयंश – सूर्य का अंश
43. रवि – सूर्य
44. रवींद्र – सूर्य के भगवान
45. रुद्रांश – भगवान शिव का अंश (तेजस्वी)
46. रेयांश – प्रकाश की किरण
47. लोहित – उगते सूर्य का लाल रंग
48. विभाकर – उजाला करने वाला
49. विहान – “सुबह का समय, नई शुरुआत”
50. विवस्वान – प्रकाशमय देवता
51. वरद – वरदान देने वाला
52. विराज – ब्रह्मांड का स्वामी (सूर्य)
53. विश्वरूप – पूरे विश्व का रूप (सूर्य)
54. शरण्य – सुरक्षा देने वाला (सूर्य)
55. शरद – चमकता हुआ सितारा/सूर्य
56. शुभम – शुभ और मंगलमय
57. स्वर्ण – सोने जैसी चमक वाला
58. सहस्रांशु – जिसकी हजारों किरणें हों
59. सात्विक – शुद्ध और तेजस्वी
60. सूर्यकांत – सूर्य का रत्न

Also Read: Baby Boy के लिए Cute और Trending Names की तलाश में हैं? यहां देखिए हिंदू लड़कों के लिए 50+ नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।