Russia Defense Minister shot several times: रूस के उप रक्षा मंत्री अलेक्सेयेव को मॉस्को में एक रिहायशी इमारत में गोली मारी गई। यह घटना रिहायशी बिल्डिंग में हुआ। रुसी अधिकारियों के मुताबिक़, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव को शुक्रवार को मॉस्को में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एलेक्सेयेव को गोली मारने के पीछे क्या है वजह?
बता दें कि एलेक्सेयेव रूस रक्षा मंत्रालय में जनरल स्टाफ के मेन डायरेक्टोरेट के डिप्टी चीफ हैं। जब जून 2023 में वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन ने बगावत की थी, तो एलेक्सेयेव उन टॉप अधिकारियों में से थे जिन्हें उनसे बातचीत करने के लिए भेजा गया था। मॉस्को प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के अनुसार, नॉर्थ-वेस्ट मॉस्को स्थित एक रिहायशी इमारत में एलेक्सेयेव पर एक अज्ञात हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अपडेट जारी।।।


Download Android App
Download iOS App




