हनोई पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तहत वियतनामी नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

Summary :

हनोई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल रविवार को आधिकारिक दौरे पर वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे। इस दौरे में एनएसए ‘भारत-वियतनाम एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तहत वियतनामी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। मई में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया था। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट किया, “वियतनाम में आपका स्वागत है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आधिकारिक दौरे पर हनोई पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान…

हनोई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल रविवार को आधिकारिक दौरे पर वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे। इस दौरे में एनएसए ‘भारत-वियतनाम एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तहत वियतनामी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

मई में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया था।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट किया, “वियतनाम में आपका स्वागत है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आधिकारिक दौरे पर हनोई पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वह वियतनामी नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे, जो भारत-वियतनाम ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के अनुरूप होगी।”

27 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान वियतनाम की सांसद ‘माई डुंग थाई क्विन्ह’ और संसदीय मैत्री समूह के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी।

इस बैठक में दोनों पक्षों ने संसदीय सहयोग बढ़ाने, संस्थागत साझेदारी को मजबूत करने और व्यापार, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।

ओम बिरला ने विश्वास जताया कि इस तरह के संवाद से दोनों देशों के संसदीय संबंध मजबूत होंगे तथा भारत और वियतनाम की पुरानी दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और भाजपा सांसद दिलीप सैकिया भी मौजूद थे।

सितंबर में भारत और वियतनाम ने अपनी ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तथा ‘रक्षा उद्योग सहयोग’ को मजबूत करने के मुद्दे पर भी चर्चा की थी।

यह बातचीत नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और वियतनाम के उप रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल ‘गुयेन ट्रुओंग थांग’ के बीच हुई थी।

दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के साथ-साथ रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी।

–आईएएनएस

एवाई/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.