बीजिंग, 5 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में जन वृहद भवन में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग से मुलाकात की।
ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीन और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने वैश्विक बौद्धिक संपदा सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में फलदायी सहयोग किया है। विश्व अर्थव्यवस्था वर्तमान में धीमी वृद्धि का सामना कर रही है। नवाचार को प्रोत्साहन देने और विकास को सशक्त बनाने के लिए एक मूलभूत गारंटी के रूप में, बौद्धिक संपदा अधिकार तेजी से मूल्यवान होते जा रहे हैं। चीन बौद्धिक संपदा अधिकारों पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वपूर्ण टिप्पणियों को गंभीरता से लागू करेगा और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के साथ द्विपक्षीय सहयोग को गहरा और मजबूत करने, बौद्धिक संपदा अधिकारों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक नवाचार और साझा समृद्धि में अधिक योगदान देने के लिए तत्पर है।
डारेन थांग ने बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में चीन की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर उसे बधाई दी। चीन वैश्विक नवाचार सूचकांक में शीर्ष दस देशों में शुमार है और दुनिया के शीर्ष 100 नवाचार समूहों में से सबसे अधिक संख्या चीन के पास है, साथ ही फिल्म और गेम जैसी नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से विकास हो रहा है। बौद्धिक संपदा विकास में चीन का अनुभव अन्य देशों के लिए बहुमूल्य सबक प्रदान करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



