जुम्मे पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बड़ा धमाका, कई लोगों की मरने की खबर

Pakistan islamabad Blast

Pakistan islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुम्मे पर एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमाम बारगाह में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धार्मिक स्थल एक शिया मस्जिद है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

Islamabad Blast: इलाके की घेराबंदी, बचाव अभियान शुरू

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने तक धमाके वाली जगह के आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

Emergency declared in hospitals: अस्पतालों में इमरजेंसी लागू

धमाके के बाद राजधानी के प्रमुख अस्पतालों—पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल—में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। PIMS के कार्यकारी निदेशक के निर्देश पर ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। अब तक करीब 10 घायलों को PIMS में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।

Pakistan islamabad Blast: हालिया आतंकी घटनाओं से जुड़ाव पर सवाल

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका नवंबर 2025 में जी-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर हुए आत्मघाती हमले के तीन महीने से भी कम समय बाद हुआ है, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब पाकिस्तानी सशस्त्र बल आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। एक दिन पहले ही ISPR ने 216 आतंकवादियों के मारे जाने की जानकारी दी थी, जिससे इस धमाके की टाइमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या है Epstein Files? सोशल मीडिया पर लीक हुए सनसनीखेज वीडियो! Donald Trump, Bill Gates और Stephen Hawking की वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।