Invest in Gold and Silver: सोने चांदी की कीमतें एतिहासिक स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों को भारी फायदा हुआ था चांदी लगभग कुछ दिनों में 2.70 लाख से 4.20 लाख रुपये पहुंच गया था वहीं सोने में भी भारी उछाल देखाय गया था जिससे निवेशकों को भी भारी फायदा हुआ था लेकिन अब सोने चांदी की कीमतें लगातार क्रैश हो रही है साथ ही सिल्वर ETF भी टूट रहा है। वहीं सोने में निवेश करने वालों को भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कीमतों में दबाव बढ़ा है और भाव टूटा है। निवेशकों के लिए यह समय अवसर और चुनौती से भरा हुआ है और सवाल यही है कि निवेश करने का सही मौका कब होगा।
Invest in Gold and Silver

सोने चांदी के भाव में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिससे निवेशकों को भी बाजार की चाल समझ नहीं आ रही है क्योंकि कीमतें अचानक क्रैश कर रही है या रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि लंबे समय के लिए सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिल सकता है जिससे निवेशकों को निवेश करने के लिए पूरा समय होगा लेकिन मध्यम वर्ग के लिए खरीदना मुश्किल हो सकता है।
Gold vs Silver Investment

विशेषज्ञों का मानना है कि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी लंबे समय के बाद तेज रफ्तार पकड़ सकता है और निवेश करने वालों के लिए समय भी रहेगा। वहीं माना जा रहा है कि दिवाली तक सोने चांदी के भाव में भारी उछाल का अनुमान है। अभी बाजार की चाल अस्थिर है और निवेशकों को सलाह दी गई कि घबराहट से दूर रहें और गोल्ड-सिल्वर की हिस्सेदारी लगभग 10 से 15 प्रतिशत तक रखी जा सकती है।
Right time to Invest in Gold
सोने चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद Silver ETF में भी क्रैश जैसा नजारा देखने को मिल रहा है और सिल्वर ETF की बात करें तो यह लगभग कुछ ही दिनों में 45 प्रतिशत तक गिर गया है वहीं 29 जनवरी को चांदी 4.20 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा था लेकिन अब 2,85,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है जिससे निवेशकों को भी भारी चूना लगा होगा।
ALSO READ: 7 फरवरी को सोना-चांदी बना रॉकेट? सिल्वर ₹10,000 महंगी; देखें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




