Rani Mukherjee की ‘Mardaani 3’ क्यों नहीं कर पा रही धमाका? 8 दिन में हुआ चौकाने वाला कलेक्शन!

Summary :

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ में फिर से निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म रिलीज़ हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: दूसरे शुक्रवार का अपडेट इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि पिछले दिन 1.80 करोड़ से 16% ज्यादा है। इस वृद्धि के बावजूद, फिल्म का कुल…

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ में फिर से निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म रिलीज़ हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: दूसरे शुक्रवार का अपडेट

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8
Mardaani 3 Box Office Collection Day 8 ( Source : Social Media )

इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि पिछले दिन 1.80 करोड़ से 16% ज्यादा है। इस वृद्धि के बावजूद, फिल्म का कुल कलेक्शन 28.75 करोड़ रुपये ही रहा।

8 Days Collection: ओपनिंग वीकेंड में कमाई और वीक डेज की गिरावट

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8
Mardaani 3 Box Office Collection Day 8 ( Source : Social Media)

फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पाया था। पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 6 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए गए। लेकिन वीक डेज में कमाई में गिरावट आई, जिससे कुल कलेक्शन में तेजी नहीं देखी गई।

Mardaani 3 – Hit or Flop: बजट और सफलता की चुनौती

Mardaani 3 - Hit or Flop
Mardaani 3 – Hit or Flop ( Source : Social Media )

‘मर्दानी 3’ का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये का है, लेकिन अब तक सिर्फ 48% ही रिकवर हुआ है। नए रिलीज़ होने वाले फिल्मों और वेलेंटाइन डे स्पेशल रिलीज़ के बीच इसे थिएटर्स में लंबी पकड़ बनाने में मुश्किल हो सकती है।

Mardaani 3 Police Action Movie: रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को मिली तारीफ

Mardaani 3 Police Action Movie
Mardaani 3 Police Action Movie ( Source : Social Media)

जहां फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, वहीं रानी मुखर्जी के अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा है।

Read More: The 50 में जबरदस्त हंगामा: Elvish vs Maxtern, Shiv Thakare पर भड़के कंटेस्टेंट, घर में फिजिकल फाइट…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।