Bijnor Husband Fight Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें बीच सड़क पर 1 महिला के लिए 2 युवक आपस में भिड़ रहे हैं। यह वीडियो शनिवार शाम का बताया जा रहा है। दरअसल, एक महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर नगर पालिका नगर पालिका चौक के पास पहुंची थी।
इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसके साथ मौजूद युवक पर आपत्ति जताई। उसने आरोप लगाया कि महिला उसकी पत्नी है और उसके बावजूद वह किसी दूसरे युवक के साथ घूम रही है। इसी बात को लेकर दोनों युवकों में कहासुनी हुई और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता ही चला गया।
Bijnor Viral Video: क्या था पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि बाद में पहुंचे युवक ने कहा कहा कि यह महिला मेरी पत्नी है और हमारे बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। हालांकि दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है। वहीं महिला ने वहां मौजूद लोगों के सामने दावा किया कि जिस युवक के साथ वह बाइक पर आई, वही उसका पति है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों की वजह से विवाद और बढ़ गया।
2 Man Beaten Video: दोनों युवकों में जमकर हुई मारपीट

दोनों युवकों में गाली-गलौज हुई और धीरे-धीरे मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर बेल्ट से भी हमला किया। यह दृश्य देख सड़क पर भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आए युवकों ने किसी की भी नहीं सुनी।
वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के अब्द यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति धीरे-धीरे शांत हुई और दोनों युवक अपने घर चले गए। इस मामले पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक कार्रवाई या शिकायत की पुष्टि नहीं की गई है।























