Salman Khan जल्दी ही ज्वाइन करेंगे RSS? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण सुनते दिखे भाईजान

Salman Khan At Rss Event

Salman Khan At Rss Event: बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सुपरस्टार सलमान खान आज मुंबई में आरएसएस (RSS) के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान वो संघ प्रमुख मोहन भगवत के भाषण को सुनते हुए दिखाई दिए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस कार्यक्रम में सलमान के अलावा गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म निर्माता सुभाष घई भी मौजूद थे. ऐसे में आरएसएस के इस कार्यक्रम में सलमान की मौजूदगी अब लोगों कें मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रही है.

Salman Khan Attends RSS Event: सलमान ने सुना भाषण

Salman Khan At Rss Event: दरअसल कार्यक्रम में सलमान खान ने भगवत के भाषण को ध्यान से सुना और इस दौरान भगवत ने जोर देकर कहा कि संघ किसी का विरोध किए बिना देश के लिए काम करता है, राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित करता है और सत्ता की लालसा के बिना कार्य करता है. आज वर्ली क्षेत्र के नेहरू सेंटर में ‘संघ की 100 साल की यात्रा: नए क्षितिज’ शीर्षक से दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पहला दिन था. तो इस नजारे को देखते हुए कई लोग ये कह रहे हैं कि सलमान ये सब बस खुद की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को प्रोमोट करने के लिए कर रहे हैं.

RSS Centenary Celebrations: सलमान को कार्यक्रम में देख उत्साहित हुए प्रशंसक

Salman Khan At Rss Event
Salman Khan At Rss Event (Source: Social Media)

जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम में पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनकी ओर ही दौड़ पड़े. वहां मौजूद लोग सलमान की एक झलक अपने फोन में कैद करने के लिए उतावले हो गए. वहीं कई लोग सलमान खान को इस कार्यक्रम में देखकर हैरान भी हुए. क्योंकि दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य आरएसएस की यात्रा, समाज में इसकी भूमिका और इसके भविष्य को आकार देने वाले विचारों और दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श करना है. संघ के व्यापक शताब्दी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ नेता और आमंत्रित वक्ता आम जनता के साथ चर्चा के लिए एकत्रित हुए.

Salman Khan At Rss Event: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे सलमान

Salman Khan At Rss Event
Salman Khan At Rss Event (Source: Social Media)

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि अभी ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट टाली जा सकती है. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. ऐसे में सलमान के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर कई लोगों का ये कहना है कि सलमान भी अब आरएसएस से जुड़ने वाले हैं. खैर ये सच में हो पाएगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Read More: Anupama बनेगी कोठारी हाउस की नौकरानी, क्या प्रार्थना के बच्चे को माही और गौतम मार पाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।