Anupama Spoiler Alert 8 Feb: टीवी पर धमाल मचाने वाले पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एक बार फिर से इस शो में इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामे के एंगल को जोड़ा गया है. रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा की जिंदगी में अब एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है, जहां उसे प्यार से ज्यादा तानों और बेइज्जती का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि वसुंधरा बस ऊपर-ऊपर से ही अनुपमा और उसके परिवार को अपना रही है, लेकिन अंदर से वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रही, जिसकी वजह से उसके घर में एंट्री लेते ही अनुपमा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
Anupama Maha Twist: अनुपमा लेगी राही की जिम्मेदारी

आने वाले एपिसोड्स में आपको देखने को मिलेगा कि राही के गिरने और हाथ में चोट लगने के बाद अनुपमा उसकी सारी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले लेती है. वहीं प्रेम की वजह से अनुपमा ना चाहते हुए भी कोठारी हाउस में रुकने को तैयार हो जाएगी. लेकिन यहां उसका स्वागत एक मेहमान की तरह नहीं, बल्कि नौकरानी की तरह किया जाएगा. राही के ससुराल में अनुपमा बस एक नौकरानी की तरह दिन से रात तक काम करती हुई दिखाई देगी.
Anupama Spoiler Alert: वसुंधरा की भांजी करेगी अनुपमा का अपमान

फिर इसके बाद घर में आते ही वसुंधरा की भांजी अनुपमा से तीखी बातें करेगी और साफ कहेगी कि लड़कियों के ससुराल में मायके वालों का रहना अच्छा नहीं लगता. लेकिन सारी चीजें तब बिगड़नी शुरू होंगी जब गलती से अनुपमा उसकी बातें सुन लेगी. इसके बाद वसुंधरा की भांजी को लगेगा कि अनुपमा चोरी-छिपे बातें सुन रही है और वो उस पर भड़क जाएगी. वसुंधरा की भांजी बार-बार अनुपमा को गलत साबित करने की कोशिश करेगी, लेकिन इतने में राही आएगी और वो अपनी बुआ के खिलाफ खुलकर खड़ी होगी.
Anupama Spoiler Update: पाखी की शादी से मचेगा हंगामा

राही अपनी मां की बेइज्जती होते नहीं देख पाएगी और वो अनुपमा का साथ देने लगेगी. ये टकराव आने वाले एपिसोड्स में बड़ा मोड़ लेने वाली है. इधर अनुपमा को बताए बिना पाखी दिवाकर के साथ शादी करने निकल जाएगी. जब इस बात का पता अनुपमा को चलेगा, तो उसे गहरा सदमा लगेगा. पाखी के इस फैसले से परिवार का हर एक सदस्य हैरान- परेशान दिखाई देगा.
Anupama Spoiler Alert 8 Feb: अनुपमा देगी करारा जवाब

जल्द ही अनुपमा को एहसास हो जाएगा कि वसुंधरा की भांजी जानबूझकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में मौका मिलते ही अनुपमा अपने अंदाज में उसे करारा जवाब देगी. उधर प्रार्थना के मां बनने की खबर जैसे ही सामने आएगी वैसे ही माही और गौतम परेशान होने लगेंगे. इसके बाद दोनों अंश और प्रार्थना के बच्चे को लेकर साजिश रचेंगे और इसके बाद फिर से कहानी में एक और नया ट्विस्ट आएगा.
Read More: Sunil Thapa के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, मनोज बायपेयी ने भी दी श्रद्धांजलि














